फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: थाना प्रभारी ने वीडियो बनाकर पूर्व मंत्री ऐदल सिंह पर लगाए आरोप, कहा- रेप केस में फंसाने का धमकी देते हैं

Sat, 27 Aug 2022 05:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना जिले के एक थाना प्रभारी ने पूर्व मंत्री ऐदल सिंह कंषाना और उनके बेटे पर आरोप लगाए हैं। कहा है कि वे गलत काम करवाने के लिए लगातार दबाव बनाते हैं और नौकरी लेने, रेप जैसे केस में फंसवा देने की धमकी भी देते हैं। 
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने वीडियो बनाकर पूर्व मंत्री ऐदल सिंह कंषाना पर आरोप लगाए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में थाना प्रभारी का वीडियो हंगामा मचा रहा है। इसमें थाना प्रभारी ने पूर्व मंत्री ऐदल सिंह कंषाना और उनके बेटे पर आरोप लगाए हैं। कहा है कि वे गलत काम करवाने के लिए लगातार दबाव बनाते हैं और नौकरी लेने, रेप जैसे केस में फंसवा देने की धमकी भी देते हैं। मैं बहुत दुखी हूं। 
विज्ञापन


बता दें कि मुरैना जिले के सुमावली थाने के प्रभारी मनोज यादव ने ये वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है। इसमें उन्होंने  पूर्व मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, उनके बेटे और बीजेपी नेता रामनिवास शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में हड़कंप जैसी स्थिति है। साथ ही पुलिस विभाग भी सकते में है। 

थाना प्रभारी मनोज वायरल वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि मैं सुमावली थाना प्रभारी मनोज यादव अपने पूरे होशो-हवास में यह वीडियो बना रहा हूं। मैं फरवरी से सुमावली थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ हूं, तब से अभी तक लगातार पूर्व मंत्री ऐदल सिंह कंषाना और उनका लड़का बंकू, गलत काम करवाने के लिए दबाव बनाते रहते हैं। नहीं तो नौकरी लेने और 376 जैसे केस में फंसाने का धमकी देते हैं।
विज्ञापन


यादव ने आगे कहा कि रामनिवास शर्मा जो ग्वालियर के भाजपा नेता हैं। उनका एक डंपर हमने कुछ महीने पहले बिना रॉयल्टी के जब्त किया था। उसने भी मुझे फोन पर काफी धमकियां दीं और मेरी नौकरी छीनने की धमकी दी। पूर्व मंत्री ऐदल कंषाना ने भी सस्पेंड कराने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक का भी फोन आया था तो मैंने उनको सारी बात बता दी थी कि सर यह बिना रॉयल्टी का है। केस दर्ज कर दिया है। मैं काफी दुखी हूं, क्योंकि यह राजनेता हैं। इनकी पहुंच ऊपर तक है। थाना प्रभारी ने कहा कि मैं एक छोटा कर्मचारी हूं। मां-बाप का साया चला गया है। छोटा भाई एएसआई था और एसपी ऑफिस में पदस्थ था। उसका भी देहांत हो चुका है। छोटे भाई की दो बच्चियों की जिम्मेदारी भी मेरे पास है। 

एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि सुमावली थाना प्रभारी ने जो वीडियो वॉट्सएप ग्रुप पर डाला है। हालांकि ऐसी कोई शिकायत उन्होंने कभी मुझसे नहीं की। थाना प्रभारी का स्वास्थ्य कुछ खराब है ऐसे में उनसे यह वीडियो शेयर हो गया। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें