फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मुरैना में गोहत्या पर हंगामा, पुलिस ने घर से मांस बरामद किया, छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 22 Jun 2024 01:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

नूराबाद थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी में एक घर से पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने घर से बोरी में रखा मांस भी बरामद किया है।
विज्ञापन
हंगामा करते लोग और गो सेवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले नूराबाद थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी में एक घर में गोमांस मिलने से हड़कंप मच गया। एक युवक ने थाने जाकर पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने एक गाय की हत्या कर दी है। उसने उन्हें रोकने की कोशिश कि तो उन लोगों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। इधर, गाय की हत्या की खबर जैसे ही गोसेवकों को मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने एक बोरी में गोमांस बरामद किया है।

विज्ञापन


इधर, मामले को लेकर गोसेवकों और स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। गोहत्या करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आधा दर्जन महिला और पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार नूराबाद क्षेत्र के निवासी दिलीप पुत्र अमर सिंह गुर्जर ने नूराबाद थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने एक गाय को काटकर मार डाला है। सूचना पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। इसी बीच रुद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में गो सेवक नूराबाद थाने पहुंच गए और पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


फरियादी के बताए पते पर पुलिस गो सेवकों के साथ मौके पर पहुंची तो पुलिस ने एक घर से प्लास्टिक की बोरी का कट्टा बरामद किया। उस बोरी में मांस रखा हुआ था। पुलिस ने घर से तीन पुरुषों और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इधर, पुलिस आरोपियों को थाने लेकर आई लॉकअप में बंद कर दिया। गो सेवकों और ग्रामीणों के बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस ने सभी पर केस दर्ज किया। इसके बाद लोग शांत हुए और सड़क से भी हट गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें