फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मुरैना में स्टॉप डैम में डूबने से तीन युवकों की मौत, नहाने गए थे तीनों दोस्त

Wed, 17 Jul 2024 10:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मध्य प्रदेश के मुरैना में दुखद हादसा हुआ है। तीन युवक स्टॉप डैम में डूब गए। तीनों के शव मशक्कत के बाद निकाले गए। गुरुवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। 
विज्ञापन
मुरैना में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुरैना में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। तीनों आपस में दोस्त थे और नजदीकी स्टॉप डैम में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि तीनों एक दूसरे को बचाने में जान गंवा बैठे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा जौरा जनपद पंचायत के बलालपुर गांव के बाहर बने स्टॉप डैम का है। आशिक, सौरभ, मोहित तीनों आपस में दोस्त हैं और बुधवार को नहाने के लिए डैम पर गए थे। स्टॉप डैम में काफी पानी था, नहाते-नहाते एक दोस्त गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा तो बाकि दोनों उसे बचाने पहुंचे पर तीनों डूब गए। डूबने से तीनों दोस्तों की मौत हो गई। सूचना के बाद जौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों के शवों की कब्जे में लेकर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल तीनों के शवों को भी मोर्चरी में रखवाया गया है। सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें