फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मुरैना में कोचिंग पढ़ने जा रही तीन छात्राओं का अपहरण, दो को छोड़ा, तीसरी को साथ ले गए

Tue, 13 Sep 2022 06:49 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मध्यप्रदेश के मुरैना में बदमाशों ने तीन लड़कियों का अपहरण कर लिया। बाद में दो छात्रों को बीच रास्ते में छोड़कर तीसरी को अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
मुरैना में लड़कियों के परिजनों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का घेराव किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में लूट डकैती अपहरण जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गांव से कोचिंग पढ़ने जा रही छात्राओं को बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया। 
विज्ञापन


तीन छात्राएं सुआ का पुरा गांव से संजय कॉलोनी कोचिंग पढ़ने जा रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर छात्राओं को बेहोश किया। फिर उनका अपहरण कर लिया। दो छात्राओं को सिविल लाइन थाना इलाके के नेशनल हाइवे-44 पर छौदा टोल टैक्स के पास छोड़कर भाग गए। बदमाश तीनों का अपहरण कर ग्वालियर ले जा रहे थे, तभी दो को छोड़ दिया। एक को अपने साथ ले गए।  

परिजनों को दो घंटे बाद घटना की सूचना मिली। उन्होंने मुरैना के पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। पुलिस से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने दो छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज करने की बात कहकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन


मानव तस्करी की आशंका
परिजनों को आशंका है कि गांव के कुछ लोग इस वारदात में शामिल हैं। बाबा भी इस अपहरण में शामिल हो सकते हैं। आशंका मानव तस्करी की भी है। हालांकि, पुलिस अधिकारी पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। पुलिस पार्टी आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि छात्रा को सकुशल लाया जाएगा। 

आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी
मुरैना जिले में जिस तरह आरोपियों के हौसले बुलंद है, उससे अंदाजा लग सकता है कि पुलिस का खौफ बदमाशों पर पूरी तरह खत्म हो गया है। अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लूट-डकैती, अपहरण जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है। नेता मंच से दावा करते हैं कि मुरैना भयमुक्त है, लेकिन अपराधियों का डर लोगों में महसूस किया जा सकता है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें