फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मुरैना में कोचिंग टीचर पर छात्रों ने दागी गोली, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Thu, 22 Jun 2023 04:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना में कोचिंग शिक्षक को दो छात्रों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में शिक्षक को ग्वालियर रेफर किया गया है। आरोपी दोनों छात्र सगे भाई हैं और तीन साल पहले एक भाई शिक्षक से कोचिंग पढ़ता था। गोली मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 
विज्ञापन
दो छात्रों ने कोचिंग शिक्षक को गोली मार दी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुरैना में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक कोचिंग शिक्षक को दो छात्रों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में शिक्षक को ग्वालियर रेफर किया गया है। आरोपी दोनों छात्र सगे भाई हैं और तीन साल पहले एक भाई शिक्षक से कोचिंग पढ़ता था। विवाद के पीछे के स्पष्ट कारण सामने नहीं आए हैं, पर मामला लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है। गोली मारने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जौरा रोड की मैदा मिल के पास की है। बताया जा रहा है कि मुरैना गांव निवासी गिरवर कुशवाह की जौरा रोड पर गिरवर कोचिंग क्लासेस है। कोचिंग संचालक रोजाना की तरह गुरुवार सुबह कोचिंग सेंटर पर बैठा हुआ था। सुबह करीब 11:15 बजे एक बाइक पर सवार होकर आए दो छात्र विवेक राठौर और विनय राठौर ने आते ही उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया। छात्रों ने गालियां दीं, जिसका कोचिंग संचालक ने विरोध किया। इसी दौरान एक छात्र ने कट्टा निकालकर कोचिंग संचालक को निशाना बनाकर फायर कर दिया। गोली गिरवर कुशवाह के पेट को चीरती हुई निकल गई। जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर तड़पने लगा। गोली मारने के बाद आरोपी छात्र मौके से भाग गए। 

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। यहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया। इस मामले में सीएसपी अतुल सिंह का कहना है कि आरोपी छात्र आपस में सगे भाई हैं। तीन साल पहले इनमें से एक छात्र इसी कोचिंग पर पढ़ने आता था। घटना की वजह पैसों का लेन-देन बताया जा रहा है। आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें