फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बना हैवान: संतान की चाह में अंधा हुआ पति, पत्नी का दो मजदूरों से कराया सामूहिक दुष्कर्म, तीनों गिरफ्तार

Thu, 22 Feb 2024 09:06 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुरैना

सार

मुरैना में महिला से गैंग रेप का मामला सामने आया है। महिला के साथ दो मजदूरों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुरैना से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संतान नहीं होने से परेशान एक पति ने अपनी पत्नी का सामूहिक दुष्कर्म करा दिया। पुलिस ने पति और दुष्कर्म करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार माताबसैया थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव के पास की घटना है। यहां रहने वाले एक युवक की शादी छह साल पहले हुई थी, पर उसकी कोई संतान नहीं थी। डॉक्टरों से इलाज कराया, पर पता चला कि युवक में कोई कमी है। पति ने संतान की चाह में एक योजना बनाई। छह फरवरी को वह पत्नी को मुरैना ले जाने का कहकर घर से निकला और रास्ते में एक जगह पत्नी को डरा-धमका कर अवैध संबंध बनाने की बात कही। वो पास में काम करने वाले दो मजदूरों को लेकर आया और पत्नी से अवैध संबंध बनाने को कहा। दोनों मजदूर ने उससे दुष्कर्म किया। बाद में पीड़ित पत्नी अपनी मां को घटना की जानकारी दी और थाने पहुंचकर की मामले की शिकायत की। 19 फरवरी को पुलिस ने पति सहित सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो अज्ञात मजदूरों पर मामला दर्ज कर लिया। 

पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर तीन-तीन हजार का इनाम घोषित किया गया। पुलिस ने पहले पति को फिर दोनों आरोपी मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी माताबसैया उनि जयपाल सिंह गुर्जर के निर्देशन मे गठित टीम द्वारा लगातार घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की व लोगों से पूछताछ कर, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों अज्ञात आरोपियों की पहचान की गई और गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें