फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena: एक के बाद एक तीन किशोर नदी में डूबे, एक जीवित बचा और दो के शव निकालने में लग गए 12 घंटे

Thu, 03 Oct 2024 07:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना में दो किशोरों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों को उनके शव तलाशने में 12 घंटे का वक्त लग गया। ये लोग परिजनों के साथ तर्पण देखने गए थे। 
विज्ञापन
मुरैना में दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले में तीन किशोर डूब गए। इसमें से दो की मौत हो गई। उनके शव तलाशने में गोताखोरों को 12 घंटे लग गए। पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुरैना के थाना कैलारस निवासी मेघ सिंह कुशवाह श्राद्ध पक्ष का आखिरी दिन होने पर गांव के नीचे स्थित कुंवारी नदी पर आखिरी तर्पण करने जा रहे थे। इस दौरान उनके तीनों बच्चे भी जाने की जिद करने लगे और तर्पण कार्यक्रम देखने के लिए साथ में चले गए। जब पिता मेघ सिंह पितरों को पानी दे रहे थे तभी एक बच्चे का पैर फिसल गया और और यह देखते ही एक के बाद एक दो अन्य भाई भी उसे बचाने के चक्कर में नदी में डूब गए। जब पिता मेघ सिंह व अन्य लोगों को पता लगा तो एक बच्चे को बचा लिया गया, लेकिन दो बच्चों का काफी देर तक कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने तत्काल सबलगढ़ के गोताखोर एवं एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया तथा रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। आज सुबह दो बच्चों के शव नदी से सबलगढ़ के गोताखोरो ने बरामद किए। जिन बच्चों की नदी में डूबने से मौत हुई, उनमें राहुल कुशवाह पुत्र मेघसिंह उम्र 18, गोलू कुशवाह पिता मेघसिंह कुशवाह उम्र 15 निवासी गढ़ शुगर फैक्ट्री कैलारस शामिल है। इस घटना के बाद बड़ा गांव में मातम का माहौल है और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा मर्ग कम कर लिया गया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें