फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena: पत्नी को पहले लाठियों से पीटा, फिर पत्थर से सिर कुचलकर ले ली जान

Sun, 31 Jul 2022 03:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना में सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में पति को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि चरित्र शंका में हुए विवाद में वारदात की गई है। 
विज्ञापन
चरित्र शंका में महिला की हत्या कर दी गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुरैना में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। चरित्र शंका में पहले लाठियों से पीटा फिर पत्थर से सिर कुचलकर जान ले ली। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना मुरैना जिले के सरायछोला थाना क्षेत्र के जारह गांव का है। पुलिस के मुताबिक यहां रहने वाली 30 वर्षीय महिला की हत्या की गई है। जांच में पता चला है कि छह माह से पति-पत्नी में चरित्र को लेकर अक्सर विवाद होता था। पत्नी पति के खिलाफ सरायछोला थाने में आवेदन भी देकर आई थी। रविवार को विवाद बढ़ गया। विवाद में पति ने पहले तो पत्नी को जमकर लाठियों से पीटा, अधमरी होने के बाद उसके सिर पर पत्थर पटक दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। 

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लिया। एफएसएल टीम की उपस्थिति में पीएम कराया गया। प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस को आशंका है कि हत्या में पति के साथ तीन-चार लोग शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि हत्या से पूर्व जारह गांव में दोनों के विवाद को सुलझाने पंचायत भी हुई थी, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। फिलहाल पुलिस पति से पूछताछ के लिए राउंडअप किया है। मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें