फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर: कढ़ाई में शव रखकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण, देखें वीडियो

Wed, 09 Sep 2026 01:01 PM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना में बारिश के बीच बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। श्मशान घाट नहीं होने और उफनते नाले के कारण ग्रामीणों को मृतक का शव लोहे की कढ़ाई में रखकर नाला पार कराना पड़ा।
विज्ञापन
बदहाल व्यवस्था के बीच शव को कढ़ाई में रखकर नाला पार करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले से बारिश के बीच बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। पहाड़गढ़ जनपद पंचायत के भौरूसिंह का पुरा गांव में एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए ऐसी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। गांव में श्मशान घाट की सुविधा नहीं है और लगातार बारिश के कारण नाला उफान पर आ गया। ऐसे में ग्रामीणों ने मृतक के शव को लोहे की बड़ी कढ़ाई में रखकर नाला पार कराया।

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि गांव निवासी हुकुम सिंह परमार की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव से बाहर ले जाना था लेकिन लगातार बारिश के कारण नाला उफान पर था और सामान्य रास्ता पानी में डूब गया था। ऐसे हालात में ग्रामीणों के सामने शव को दूसरी तरफ ले जाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। आखिरकार ग्रामीणों ने लोहे की बड़ी कढ़ाई का सहारा लिया। शव को कढ़ाई में रखा गया और कई लोग उसे संभालते हुए उफनते नाले को पार कराने में जुट गए। इस दौरान हादसे का खतरा भी बना रहा। घटना का वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर: गाय चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन


सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस गांव की आबादी दो हजार से अधिक बताई जा रही है, वहां आज भी अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्थित श्मशान घाट की सुविधा क्यों नहीं है। श्मशान घाट नहीं होने के कारण परिवार को निजी खेत में अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर होना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में नाले का जलस्तर बढ़ने के बाद गांव से बाहर निकलना और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में किसी व्यक्ति की मौत होने पर अंतिम यात्रा तक के लिए ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है।

मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है। जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव ने कहा कि यदि ग्राम पंचायत में श्मशान घाट का निर्माण नहीं हुआ है या निर्माण कार्य में किसी तरह की अनियमितता हुई है तो इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द से जल्द श्मशान घाट का निर्माण कराया जाएगा। अब देखना होगा कि प्रशासन का यह आश्वासन कब जमीन पर उतरता है और गांव कब सम्मानजनक अंतिम संस्कार जैसी बुनियादी सुविधा से जुड़ पाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें