फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: 35 पेटी अवैध शराब के साथ दो माफियाओं को वाहन सहित पुलिस ने पकड़ा

Sat, 18 May 2024 04:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना में 35 पेटी अवैध शराब के साथ दो शराब माफियाओं को वाहन सहित पुलिस ने पकड़ा है। शराब की कुल कीमत 34,0000 वाहन सहित आंकी गई है।
विज्ञापन
शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले के बागचीनी थाना प्रभारी ने मुखबीर की सूचना पर स्विफ्ट कार में जा रही 35 पेटी देसी अवैध शराब को पकड़ी। शराब की कुल कीमत 34,0000 वाहन सहित आंकी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बता दें कि बची में थाना प्रभारी राजकुमारी परिहार को मुखबीर से सूचना मिली की ताल पुरा रोड पर सफेद रंग की स्विफ्ट कार से अवैध शराब क्षेत्र में खपाने के लिए जा रही है। मुखबीर की सूचना पर थाना प्रभारी ने अपनी टीम को मुखबीर के बताए गए स्थान पर भेजकर तालपुरा के कच्चे मार्ग पर वाहन चेकिंग लगाई गई। पॉलिस को देखकर कार चालक ने कार को तेज रफ्तार भगाने की कोशिश की। पुलिस ने कार का पीछा कर रसाल भगत के कुंआ के पास चारों ओर से घेराबंदी कर कार को पकड़ा।

कार की तलाशी लेने पर 35 पेटी अवैध लाल शराब मिली, पुलिस ने शराब सहित दो शराब माफियाओं को पकड़ कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने शराब की कीमत 14,0000 रुपये और 20,0000 वाहन की कीमत आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें