फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: चंबल के बदमाशों में रील का ट्रेंड, एक ने पुलिस गाड़ी में तो दूसरे ने कोर्ट के बाहर बनाया वीडियो

Mon, 24 Mar 2025 10:30 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मध्य प्रदेश के चंबल इलाके में अवैध हथियारों के साथ रील बनाने का चलन बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में महुआ थाना क्षेत्र के खुर्द गांव में शिवम तोमर नामक युवक ने थाना प्रभारी की गाड़ी में बैठकर और उसके सामने अवैध कट्टा लहराते हुए रील बनाई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
अवैध हथियार लिए पुलिस गाड़ी के साथ वीडियो बनाता बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के चंबल इलाके में रेल बनाने का ट्रेंड जोरों पर है। रोज यहां से अवैध हथियारों के साथ रील बनाने के वीडियो सामने आ रहे हैं, जो कानून को चुनौती देते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब एक और वीडियो सोसल मीडिया पर सामने आया है, जिसने पुलिस को ही हैरान कर दिया है। वीडियो में एक युवक अवैध हथियार लेकर महुआ थाना पुलिस की थाना मोबाइल पर रील बनाकर अपना रुतबा दिखा रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महुआ थाना इलाके के खुर्द गांव में दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें शिवम तोमर जो अवैध हथियार लेकर महुआ थाना पुलिस की थाना मोबाइल पर रील बनाकर अपना रुतबा दिखाने के लिए रील बना रहा है। वीडियो में ये युवक थाना प्रभारी की गाड़ी के सामने और उसमें बैठकर अवैध कट्टे लहरा रहा है और वीडियो बना रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब इस आरोपी की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें- राह चलते टैक्सी ड्राइवर को सुनाई दी रोने की आवाज, कचरे के ढेर में मिला बच्चा, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन


पुलिस ने बताया है कि रास्ता न होने से आयोजन स्थल से गाड़ी को दूर खड़ा किया था। पुलिस आयोजन की सुरक्षा में लगी थी। उसी दोरान खुर्द गांव निवासी शिवम तोमर अवैध कट्टे के साथ पहुंचा और थाना प्रभारी की गाड़ी में बैठकर रील बनाई और उसके बाद गाड़ी के सामने अवैध कट्टा लहराता दिखाई दे रहा है। युवक ने रील बनाकर वीडियो अपने इंटाग्राम पर भी अपलोड कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- होटल में आर्डर दिया था चिली पनीर का, परोस दिया चिली चिकन, मामला पहुंचा थाने

बता दें कि इस तरह का ये  अकेला मामला नहीं है, बल्कि जिले के सबलगढ़ न्यायलय के बाहर भी पुलिस कस्टडी में ही अरोपी ने रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। अब बदमाश भी रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने में पीछे नहीं हैं। बात दें आरोपी को पेश करने के लिए पुलिस कोर्ट में पहुंची थी। इस दौरान कुछ साथी भी उसके मौजूद थे, जहां पुलिस की गिरफ्त में बदमाश ने अपना वीडियो बनवाया और उसके बाद सोशल मीडिया पर डाल दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें