फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena: जमीन के बंटवारे को लेकर भिड़े भाई, जमकर हुई फायरिंग और पथराव, एक दर्जन घायल

Fri, 30 Dec 2022 06:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

घटना नूराबाद थाना क्षेत्र स्थित धनेला गांव की है। बताया गया कि धनेला गांव में 7 विश्वा जमीन को लेकर चचेरे भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। दो दिन पहले इसी विवाद के लिए गांव में पंचायत भी बैठाई गई थी, तब दोनों पंचायत के फैसले से सहमत थे। लेकिन शुक्रवार को फिर विवाद होने लगा। 
विज्ञापन
gun
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुरैना में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। चचेरे भाइयों के बीच हुए इस झगड़े में जमकर गोलियां चलीं। पथराव किया गया, जिसमें एक दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने दोनों ओर से 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना नूराबाद थाना क्षेत्र स्थित धनेला गांव की है। बताया गया कि धनेला गांव में 7 विश्वा जमीन को लेकर चचेरे भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। दो दिन पहले इसी विवाद के लिए गांव में पंचायत भी बैठाई गई थी, तब दोनों पंचायत के फैसले से सहमत थे। लेकिन शुक्रवार को फिर विवाद होने लगा। बहस गाली-गलौज में बदली, फिर पथराव होने लगा। बताते हैं कि करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। इसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। फिर थोड़ी देर बाद दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। गांव में गोलियां चलने की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने घायलों को नूराबाद सीएससी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

टीआई विनय यादव ने बताया कि आज दोपहर धनेला गांव में 7 विश्वा जमीन को लेकर चचेरे भाइयों के बीच गोलियां चली है। पथराव में कुछ लोग घायल हुए है।दोनों ओर से 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें