फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena: बाढ़ का पानी उतरने के बाद घर से निकला 15 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग को सौंपा

Mon, 29 Aug 2022 06:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मध्य प्रदेश दमोह, भोपाल, शिवपुरी में मगरमच्छ मिलने की खबरें आ ही चुकी हैं। अब ताजा मामला मुरैना जिले का है। यहां 15 फीट लंबा मगरमच्छ निकला है। 
विज्ञापन
मुरैना के एक गांव में 15 फीट लंबा मगरमच्छ निकला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में बीते दिनों जोरदार बारिश के बाद कई नदियां उफान पर थीं। बाढ़ ने कई गांवों को प्रभावित किया। फसलें तबाह हो गईं, लोगों के घर ढह गए वहीं नई समस्या ये कि घरों से बड़े-बड़े मगरमच्छ निकलने के मामले सामने आ रहे हैं। दमोह, भोपाल, शिवपुरी में मगरमच्छ मिलने की खबरें आ ही चुकी हैं। अब ताजा मामला मुरैना जिले का है। यहां 15 फीट लंबा मगरमच्छ निकला है। 
विज्ञापन


बता दें कि मुरैना में चंबल की बाढ़ ने खासा प्रभावित किया। तीन दिन ग्रामीणों ने जैसे तैसे काटे। अब जब ग्रामीण घर लौटने लगे हैं तो कई जानवर उनके घरों से निकल रहे हैं। जिले के बीरपुर कुथियाना गांव में बाढ़ का पानी कम होने के बाद सोमवार को राजू तोमर के घर के पास 15 फीट लंबा मगरमच्छ निकला। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। 
 
विज्ञापन

वन विभाग ने ट्रैक्टर से बांधकर मगरमच्छ को गांव से दूर किया। - फोटो : सोशल मीडिया
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को बांधकर ट्रैक्टर के सहारे ले गई। बता दें कि चंबल की बाढ़ से मुरैना जिले के 80 गांव के करीब 24710 लोग प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ से ना केवल उनके खेतों में खड़ी बाजरे की फसल बर्बाद हुई है बल्कि मुंह का निवाला तक छीनकर ले गई है। कई मवेशी मर गए हैं। लोगों को बीमारी फैलने का भी डर सताने लगा है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें