फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरैना में बड़ा हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो महिलाओं की मौत, 12 लोग घायल

Sun, 05 Oct 2025 08:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

सबलगढ़ के रामपुर थाना क्षेत्र की बामसोली घाटी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो महिलाओं की मौत और 12 लोग घायल हुए। सभी बराकला और रामपुर गांव के निवासी थे। हादसे में कई की हालत गंभीर है। पुलिस ने ट्रॉली जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बामसोली घाटी में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सबलगढ़ के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बामसोली घाटी में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक ट्रॉली में सवार सभी लोग बराकला और रामपुर गांव के निवासी थे। वे किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम से वापस अपने गांव लौट रहे थे।मृतक और घायल सभी धाकड़ समाज से जुड़े बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को ट्रॉली से बाहर निकाला। सभी घायलों को सबलगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें मुरैना और ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- कफ सिरप कांड: छिंदवाड़ा के बाद अब बैतूल में दो मासूमों की मौत, अब तक 16 बच्चों की जान ले चुका जहरीला सिरप
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सबलगढ़ पीएम हाउस भेज दिया गया है।पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में अधिक संख्या में लोग सवार थे और घाटी में मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें