फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honor Killing Case In Morena: रिश्वत लेने वाले थाना प्रभारी और एसआई पर गिरी गाज, महिलाओं से जुड़ा है मामला

Tue, 27 Jun 2023 02:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

Honor Killing Case In Morena: मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के अम्बाह थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुए ऑनर किलिंग मामले में मृतक प्रेमी के बड़े भाई ने पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। एसपी ने वायरल हुए वीडियो के आधार पर अम्बाह थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना के अम्बाह थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुए ऑनर किलिंग मामले में मृतक प्रेमी के बड़े भाई ने पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। एसपी ने वायरल हुए वीडियो के आधार पर अम्बाह थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है। इसके साथ ही थाने में पदस्थ एक एएसआई को तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश दिए। मृतक के बड़े भाई का आरोप है कि पुलिस ने घर की महिलाओं को उठाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये वसूले हैं।

विज्ञापन


बता दें कि विगत दिनों अम्बाह थाना क्षेत्र के रतन बसई गांव में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया था। पुलिस के अनुसार लड़की के पिता, चाचा, दादा और सगे भाई ने प्रेमी-प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या कर शव चम्बल में बहा दिए। बीते रोज मृतक प्रेमी के बड़े भाई घनश्याम तोमर ने अम्बाह थाना पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। घनश्याम तोमर ने बताया कि मई के महीने में जब पहली बार राधेश्याम और शिवानी घर से भागे थे तो पुलिस उनको ढूंढ़ते हुए उनके घर पहुंची।

शिकायत के अनुसार, पुलिस ने घर की महिलाओं को उठाने की धमकी देते हुए 50 हजार की डिमांड की। पुलिस की धमकी से डरकर पीड़ित परिजनों ने ये राशि एएसआई वीरेंद्र गुर्जर के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अधिकारियों के कान खड़े हो गए। एसपी मुरैना शैलेन्द्र सिंह चौहान ने आनन-फानन में अम्बाह थाना प्रभारी विनय यादव को लाइन अटैच और एएसआई वीरेंद्र गुर्जर को सस्पेंड करने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें