फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: शादी का झांसा देकर चार-पांच साल तक महिला के साथ युवक ने बनाए संबंध, अश्लील वीडियो बनाकर धमकाया

Wed, 02 Apr 2025 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना में शादी का झांसा देकर विवाहिता का शोषण करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला को शादी का झांसा देकर एक युवक चार-पांच साल तक शारीरिक यौन संबंध बनाता रहा। युवक ने महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया, जिससे वीडियो के आधार पर युवक पीड़ित महिला को डराता धमकाता। इसके बाद युवक की दूसरी जगह शादी तय हुई तो उसने महिला से संबंध तोड़ लिए। जिस पर पीड़ित महिला ने कोतवाली थाने पहुंचकर आवेदन दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला की फरियाद पर आरोपी शिवाय होटल के अमित यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दुष्कर्म से प्रताड़ित होकर युवती ने की थी आत्महत्या, ब्लड सैंपल देने के बाद भाग रहा था आरोपी

जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को बताया कि उसका उसके पति से झगड़ा होता था, तो पति का दोस्त अमित यादव समझाने आता था। इसी बीच महिला की दोस्ती शिवाय होटल के अमित यादव से हो गई। जिस पर अमित ने भरोसा दिलाया कि उसकी पति से नहीं बनती तो वह उसके साथ शादी कर लेगा। इसके बाद उसे शिवाय होटल पर बुलाया, जहां उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद महिला अपने पति से अलग रहने लगी। चार-पांच साल से महिला अमित यादव के साथ रह रही थी। इस बीच अमित ने महिला का कई बार शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- स्कूल वैन पर नशे में धुत युवकों ने किया हमला, बच्चों में दहशत; आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसके बाद महिला को पता चला कि अमित यादव ने दूसरी जगह शादी तय कर ली है तो महिला ने अपने रिश्ते का हवाला दिया। लेकिन अमित ने उसकी कोई बात नहीं मानी। इसके बाद महिला ने कोतवाली थाने में आवेदन दिया। पुलिस ने आरोपी अमित यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें