फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena: युवक को बंदूक के दम पर बेरहमी से पीटा, पीड़ित हाथ जोड़ दया की भीख मांगता रहा वे सिर पर लातें मारते रहे

Wed, 01 Jun 2022 09:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मामला मुरैना जिले के अंबाह के महुआ थाना क्षेत्र के कसमढ़ा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर बॉन्ड ओवर की कार्रवाई की है।
 
विज्ञापन
युवक की बेरहमी से पिटाई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। युवक को लात,घूंसे और बेल्ट से मारने की जानकारी सामने आई है। आरोपी युवक को बंदूक दिखाकर बेदर्दी से पीट रहे थे, इस दौरान पीड़त हाथ जोड़कर दया की भीख मांग रहा था, लेकिन आरोपियों ने उसे छोड़ने की जगह सिर पर लातों से वार करते रहे। युवक को आरोपी हाथ में पिस्टल लेकर गद्दारी पसंद नहीं होने की बात कहकर धमका रहा था और बेरहमी से मारपीट कर रहा था। मामला मुरैना जिले के अंबाह के महुआ थाना क्षेत्र के कसमढ़ा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर बॉन्ड ओवर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कसमढ़ा गांव के रहने वाले छोटू पुत्र गोविंद सिंह तोमर ने गांव के ही गोपाल सिंह तोमर और विवेक शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि दोनों ने घेरकर उसे बेल्ट और डंडों से पीटा। पीटते हुए विवेक शर्मा बार-बार कह रहा था कि रसाल सिंह का 250 लोगों का परिवार है। गद्दारी की तो तुझे कतर देंगे। आरोपी विवेक शर्मा से एक मामले में 6 महीने तक झगड़ा न करने का बॉन्ड भरवाया था। उसने बीच में ही मारपीट कर दी, जिससे पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 122 के तहत बॉन्ड ओवर की कार्रवाई की है। एसपी आशुतोष बागरी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें