फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरैना: कोर्ट में गवाही देने जा रहे बुजुर्ग को मारी गोली, ग्वालियर रैफर, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 12 Mar 2022 04:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना जिले के जौरा क्षेत्र में एक बुजुर्ग को गोली मारने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग किसी केस में जौरा कोर्ट में गवाही देने जा रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध को ग्वालियर रैफर किया गया है। जौरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
 
विज्ञापन
गोली वृद्ध हलकू के पैर में लगी है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौरा क्षेत्र में एक बुजुर्ग को गोली मार दी गई। वह किसी केस में जौरा कोर्ट में गवाही देने जा रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध को ग्वालियर रैफर किया गया है। जौरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार न्यू आमपुरा, गुड़ा चंबल का रहने वाला हलकू सिंह गुर्जर अपने नाती छोटू के साथ बाइक पर जौरा कोर्ट में एक केस के सिलसिले में गवाही देने जा रहा था। बिलगांव के पास रंजिश के चलते कुछ आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और उन पर फायर कर दिया। गोली वृद्ध हलकू के पैर में जा लगी। चीखें सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। लोगों ने देखा कि हलकू लहूलुहान होकर जमीन पर पड़ा था। नाती रो रहा था। लोगों ने हलकू को उठाया तथा जिला अस्पताल मुरैना लेकर आए। वहां वृद्ध का इलाज किया गया तथा बाद में चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया है।

जौरा थाना प्रभारी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि वृद्ध की शिकायत पर जौरा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिस जगह घटना हुई है वहां के सीसीटीवी फुटेज देखे थे। उसमें हलकू की मोटरसाइकिल तो आती दिखी है लेकिन आरोपियों की नहीं। 12 बोर की बंदूक के छर्रे उसे लगे हैं। जिन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है उनके चाचा पर हलकू द्वारा पहले 376 का केस लगवाया गया था। सारे बिंदुओं पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें