फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Birthday: मोदी बोले- मैं जन्मदिन पर मां के पास नहीं जा सका, पर अंचल की लाखों माताएं मुझे आशीष दे रहीं

Sat, 17 Sep 2022 04:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आम तौर पर मेरा प्रयास रहता है कि मेरी मां के पास जाऊं। उनका चरण छूकर आशीर्वाद लूं। लेकिन, आज मैं मां के पास तो नहीं जा सका, लेकिन मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल के, अन्य समाज के गांव-गांव में मेहनत करने वाली यह लाखों माताएं आज मुझे यहां आशीर्वाद दे रही हैं। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कराहल में महिलाओं से संवाद किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कूनो नेशनल पार्क में चीते छोड़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्योपुर जिले के ही कराहल में पहुंचे। यहां उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन में भाग लिया। प्रधानमंत्री योजना के तहत चार कौशल केंद्रों का लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने महिला स्वयं सहायता समूह के सम्मेलन में आधी आबादी की स्थिति में आए बदलाव का जिक्र किया।

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मेरे जन्मदिन का उल्लेख किया। मुझे तो याद रहता नहीं है। आम तौर पर मेरा प्रयास रहता है कि मेरी मां के पास जाऊं। उनका चरण छूकर आशीर्वाद लूं। लेकिन, आज मैं मां के पास तो नहीं जा सका, लेकिन मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल के, अन्य समाज के गांव-गांव में मेहनत करने वाली यह लाखों माताएं आज मुझे यहां आशीर्वाद दे रही हैं। यह दृश्य जब मेरी मां देखेगी, उसे संतोष होगा कि बेटा उसके पास नहीं गया लेकिन लाखों माताओं ने मुझे आशीर्वाद दिया है। आपका आशीर्वाद हमारे लिए प्रेरणा है। 

पीएम मोदी ने कहा कि देश की माताएं-बहनें और बेटियां मेरा सबसे बड़ा रक्षा कवच है। वह शक्ति का स्रोत है।  पिछले आठ साल में स्वयंसहायता समूहों को सशक्त बनाने में हमने पूरी मदद की। आठ करोड़ से अधिक बहनें पूरे देश में इस अभियान में जुड़ चुकी हैं। आठ करोड़ परिवार इस काम से जुड़े हैं। हर ग्रामीण परिवार से कम से कम एक महिला इस अभियान से जुड़ें। मध्यप्रदेश की भी 40 लाख से अधिक महिलाएं स्वयंसहायता समूहों से जुड़ी हैं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में सशस्त्र संघर्ष से लेकर सत्याग्रह तक, देश की बेटियां किसी से पीछे नहीं रहीं हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों ने कोरोना काल में बड़ी मात्रा में मास्क बनाएं, पीपीई किट्स बनाने से लेकर लाखों-लाख तिरंगे यानी एक के बाद एक हर काम में देश की नारी शक्ति ने हर मौके पर, हर चुनौती को अपनी उद्यमिता के कारण देश में नया विश्वास पैदा किया और नारी शक्ति का परिचय दे दिया है। आज आप राष्ट्र सहायता समूह बन चुके हैं। देश की सहायता कर रहे हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों की यही ताकत आजादी के अमृत काल में विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में बहुत अहम भूमिका बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए आज प्रतिबद्ध है, कटिबद्ध है।

दावा किया गया कि कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोग मौजूद रहे। - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिला उद्यमियों को संभावनाएं बनाने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के माध्यम से हम प्रत्येक जिले के लोकल उत्पादों को बड़े बाजारों में पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इसका बड़ा लाभ महिला स्वयंसहायता समूहों को मिला है। कुछ देर पहले मुझे कुछ महिलाओं से बात करने का मौका मिला। ग्रामीण बहनों के बनाए यह उत्पाद पूरे देश के लिए अनमोल है। 

मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि यहां मध्यप्रदेश में हमारे शिवराज सिंह की सरकार ऐसे उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। सरकार ने अनेक ग्रामीण बाजार स्वयंसहायता समूहों की महिलाओं के लिए ही बनाए हैं। इन बाजारों में स्वयंसहायता समूहों ने 500 करोड़ रुपये से अधिक के उत्पादों की बिक्री है। इतना सारा पैसा आपकी मेहनत से गांव की बहनों के पास पहुंचा है।
 
हर क्षेत्र में महिलाएं आगे
उन्होंने कहा कि जिस भी सेक्टर में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है, उस क्षेत्र में, उस कार्य में सफलता अपने आप तय हो जाती है। स्वच्छ भारत अभियान की सफलता इसका बेहतरीन उदाहरण है, जिसका महिलाओं ने नेतृत्व किया है। आज गांवों में खेती हो, पशुपालन का काम हो, डिजिटल सेवाएं हों, शिक्षा हो, बैंकिंग सेवाएं हों, बीमा से जुड़ी सेवाएं हों, मार्केटिंग हो, भंडारण हो, पोषण हो, अधिक से अधिक क्षेत्रों में बहनों-बेटियों को प्रबंधन से जोड़ा जा रहा है। आपके सफल नेतृत्व, सफल भागीदारी का एक उत्तम उदाहरण जल जीवन मिशन भी है। हर घर पाइप से जल पहुंचाने के इस अभियान में सिर्फ 3 वर्षों में 7 करोड़ नए पानी के कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

सरकार ने हर प्रकार से मदद की
उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने में हमने हर प्रकार से मदद की है। आज पूरे देश में 8 करोड़ से अधिक बहनें इस अभियान से जुड़ चुकी हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर ग्रामीण परिवार से कम से कम एक महिला, एक बहन हो, बेटी हो, मां हो, इस अभियान से जुड़े। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत 2014 से पहले के 5 वर्षों में जितनी मदद दी गई, बीते 7 साल में उसमें लगभग 13 गुना बढ़ोतरी हुई है। हर स्वयं सहायता समूह को पहले जहां 10 लाख रुपये तक का बिना गारंटी का ऋण मिलता था, अब ये सीमा भी दोगुनी यानी 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई है। फूड प्रोसेसिंग से जुड़े स्वयं सहायता समूह को नई यूनिट लगाने के लिए 10 लाख रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये तक की मदद दी जा रही है।

सेनाओं के द्वार भी बेटियों के लिए खुले
पीएम ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण उन्हें समाज में भी उतना ही सशक्त बनाता है। हमारी सरकार ने बेटियों के लिए सारे, जितने दरवाजे बंद थे, सारे दरवाजे को खोल दिए हैं। अब बेटियां सैनिक स्कूलों में भी दाखिल हो रही हैं, पुलिस कमांडो में जाकर के देश की सेवा कर रही हैं। इतना ही नहीं सीमा पर भारत मां की बेटी, भारत मां की रक्षा करने का काम फौज में जाकर कर रही है। पिछले 8 वर्षों में देशभर की पुलिस फोर्स में महिलाओं की संख्या एक लाख से बढ़कर दोगुनी यानी 2 लाख से भी अधिक हो चुकी है। केंद्रीय बलों में भी अलग-अलग जो सुरक्षा बल हैं, आज हमारी 35 हजार से अधिक बेटियां देश के दुश्मनों से, आतंकवादियों से टक्कर ले रही हैं। आतंकवादियों को धूल चटा रही हैं। ये संख्या 8 साल पहले की तुलना में लगभग दोगुनी हो गई है यानी परिवर्तन आ रहा है, हर क्षेत्र में आ रहा है। मुझे आपकी ताकत पर पूरा भरोसा है। सबका प्रयास से एक बेहतर समाज और सशक्त राष्ट्र बनाने में हम जरूर सफल होंगे।
विज्ञापन

सीएम शिवराज भी मौजूद थे। - फोटो : सोशल मीडिया
मोदी ने कहा कि 75 साल बाद चीता फिर हमारी धरती पर लौट आया है। कुछ देर पहले मुझे कूनो में चीतों को छोड़ने का सौभाग्य मिला। हम पूरे विश्व को संदेश देना चाहते हैं। आज जब आठ चीते हमारी देश की धरती पर लौट आए हैं, दूर अफ्रीका से आए हैं, लंबा सफर करके आए हैं, हमारे बहुत बड़े मेहमान आए हैं। इन मेहमानों के सम्मान में हम सब अपनी जगह पर खड़े होकर दोनों हाथ ऊपर करके स्वागत करें। जोर से ताली बजाएं। जिन्होंने हमें चीते दिए हैं, उन देशवासियों का भी हम धन्यवाद करते हैं। उन्होंने लंबे अरसे बाद हमारी मनोकामना पूरी की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस इलाके के नागरिकों को विशेष बधाई देता हूं। हिंदुस्तान बहुत बड़ा है। लेकिन यह चीते सिर्फ आपके यहां आने का निर्णय भारत सरकार ने क्यों किया, क्या यह आपने कभी सोचा है। यह तो सबसे बड़ी बात है। यह चीता आपको सुपूर्द किया है क्योंकि आप पर हमारा भरोसा है। आप मुसीबतें झेलेंगे लेकिन चीते पर मुसीबत नहीं आने देंगे, यह मेरा विश्वास है। इसी के कारण मैं आप सबको यह आठ चीतों की जिम्मेदारी सौंपने आया हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि इस देश के लोगों ने मेरे भरोसे को नहीं तोड़ा है। मप्र के लोगों ने मेरे भरोसे पर कभी आंच नहीं आने दी है। श्योपुर के सभी लोगों पर पूरा भरोसा है कि मेरे भरोसे पर आंच नहीं देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें