दिल्ली हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर रोकने के बाद गुस्से से भरे नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला। नरेंद्र मोदी ने कहा कि 3-3 घंटे तक मेरा हेलीकॉप्टर रोका जा रहा है और मुझे हवाई अड्डे पर इंतजार कराया जा रहा है।
हेलीकॉप्टर रोकने के पीछे साजिश है, क्योंकि कांग्रेस को उनसे डर लगता है। विमान उड़े न उड़े लेकिन विरोधी इस बार सत्ता से जरूर उड़ जाएंगे। मुझे रैली करने से रोका जा रहा है। मोदी ने चुनाव आयोग से अपील की है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए।
रीवा में भाजपा के उम्मीदवार जनार्दन मिश्रा के समर्थन में सभा में आए मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध किया जाता है लेकिन ऐसी घटिया हरकतें खतरनाक बात है।
यह लोकतंत्र के लिए घातक है। रीवा की सभा में उपस्थित लोगों से मोदी ने कहा कि उनकी इस सभा को नहीं होने देने के लिए उनका हेलीकॉप्टर रोका गया।