मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में अपने घर के बरामदे से सुबह लापता हुई महिला 15 घंटे बाद रात को कथित तौर पर पानी की टंकी में कैद मिली।
जानकारी के अनुसार 51 वर्षीय सुशीला गुप्ता शुक्रवार सुबह पांच बजे अपने घर से लापता हो गई थी। उसके पति नितेंद्र कुमार को जब कोई सुराग नहीं मिला तो पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई।
आखिरकार रात करीब नौ बजे पड़ोस के बच्चे ने घर के पास रखी पानी की प्लास्टिक की टंकी से सुशीला की उंगलियां बाहर निकली देखी और लोगों को बुलाकर उसे बाहर निकाला।