फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: मदद करने के बहाने 4 लोगों ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

Mon, 23 Jul 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नाबालिग दलित लड़की का 4 आदमियों ने तीन दिनों तक बलात्कार किया। इसमें ऐसे दो लोग शामिल हैं जिन्होंने उसे देवास जिले स्थित उसके घर पहुंचाने का वादा करके गैंगरेप किया। यह जिला राजधानी भोपाल से 153 किलोमीटर की दूरी पर है। पुलिस का कहना है कि उसने चारों आरोपियों को पकड़ लिया है। नाबालिग के साथ बलात्कार और गैंगरेप की घटना अलग-अलग तीन जगहों पर तीन दिनों तक हुई।

विज्ञापन


नेमावार के पुलिस निरीक्षक सज्जन सिंह मुकाती ने कहा, '15 साल की पीड़िता 16 जुलाई को अपने घर से 40 किलोमीटर दूर इंदौर अकेले एक आदमी से मिलने के लिए गई थी। उसने अपने माता-पिता को इसके बारे में नहीं बताया था। हालांकि उसे वह शख्स नहीं मिला। इसके बाद लड़की ने देवास स्थित अपने घर वापस जाने के लिए उसी दिन बस पकड़ी लेकिन वह यात्रा के दौरान सो गई। जब वह सोकर उठी तो उसने खुद को सीहोर के नसरुल्लाहगंजा शहर में पाया। यह स्थान उसके घर से 150 किलोमीटर दूर है। बस कंडक्टर इश्वर जाट ने लड़की को मदद करने का आश्वासन दिया और उसे एकांत जगह ले गया। वहां उसने पूरा रात नाबालिग का बलात्कार किया। अपराध करने के बाद वह उसे वहीं छोड़कर चला गया।'

इंसपेक्टर ने बताया, 'लड़की घर वापस जाने के लिए शहर के लोगों से मदद मांग रही थी तभी दो युवा संजय मीणा और गोपाल मीणा ने उसे मदद करने की पेशकश की। इसके बाद वह उसे एक स्कूल बिल्डिंग में ले गए और वहां उसे बंधक बनाकर दो दिनों तक गैंगरेप किया। किसी तरह वह स्कूल से बाहर निकलने में कामयाब हुई और पास के गांव पहुंची। यहां उसे एक जान-पहचान वाला आदमी मिला जिसे उसने अपनी आप-बीती बताई और मदद करने का अनुरोध किया।'   
विज्ञापन


मुकाती ने बताया कि जान-पहचान वाला लड़की को मदद करने के बहाने एक एकांत जगह पर ले गया जहां उसने उसके साथ जबर्दस्ती की। बुरी हालत में गांव के पास वाली सड़क पर उसके पिता ने शु्क्रवार को उसे पड़ा हुआ पाया। उसने बाद में चार लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 (डी) (गैंगरेप) और 363 (अपहरण), एससी/एसटी अधिनियम और पॉ़क्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें