20 साल पहले हुए सतना के रामनगर गोलीकांड का बीते दिन यानी बुधवार को फैसला आया, जिसमें 49 आरोपियों को कोर्ट ने 7-7 साल की सजा सुनाई। सभी आरोपी सतना सेंट्रल जेल में बंदी हैं। गुरुवार को अचानक इन कैदियों से मिलने राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल सतना सेंट्रल जेल पहुंच गए, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
बता दें कि दिलचस्प बात यह रही कि मंत्री जी अकेले नहीं बल्कि अपने साथ उन कैदियों के लिए खाद्य और अन्य सामग्री भी लाए थे, जिन्हें माननीय न्यायालय ने दोसी करार देकर कड़ी सजा सुनाई है। मामले पर जब उनसे सवाल किया गया तो मंत्री जी गोल-मोल जबाब देते नजर आए और गोलीकांड के मुल्जिमों से मिलने पहुंचने की बात से इनकार कर दिया। उन्होंने अचानक जेल पहुंचने का कारण भी घुमाकर बताया। उन्होंने कहा कि वे जेल का निरीक्षण करने पहुंचे हैं, जबकि उनके साथ जिले का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था, बिना किसी प्रोटोकाल के निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री जी ने कहा कि वे व्यवस्थाओं का जायजा करने आए थे।