फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: विकास यात्रा में खुजली से बेहाल हुए मंत्री, कपड़े उतारकर डाला पानी, कार्यक्रम छोड़कर भागे,वीडियो वायरल

Thu, 09 Feb 2023 11:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

सार

मध्यप्रदेश के पीएचई राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव को विकास यात्रा के दौरान किसी ने खुजली वाला पावडर डाल दिया। जिसके बाद वह विकास यात्रा कार्यक्रम के दौरान ही जोर-जोर से खुजली करने लगे। परेशान होकर उन्हें कार्यक्रम बीच में ही छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
खुजली से परेशान हुए मंत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुंगावली में भाजपा की विकास यात्रा के दौरान बुधवार को अजीबो-गरीब घटना हुई। प्रदेश के पीएचई मंत्री व क्षेत्र के विधायक बृजेंद्र सिंह यादव को यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम के मंच पर अचानक तेज खुजली चलने लगी। वे इससे बेहाल हो गए। उन्हें अपना कुर्ता तक उतारना पड़ा और पानी से शरीर धोना पड़ा, इसके बाद भी जब खुजली असहनीय हो गई तो उन्होंने यात्रा अधूरी छोड़कर घर रवानगी कर ली। मंत्री जी का खुजली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव बुधवार शाम को अपने विधानसभा क्षेत्र मुंगावली में भ्रमण कर रहे थे। जब वे देवरछी गांव में पहुंचे तो किसी ने कौंच की फली (कैरांच का पौधा) का पाउडर उड़ा दिया। इसके चलते मंत्री के हाथों सहित शरीर के विभिन्न भागों में खुजली होना शुरू हो गई। जब खुजली तीव्रता के साथ होने लगी तो तत्काल आसपास के लोगों ने मंत्री जी के कपड़े उतरवाए और उनके शरीर को पानी से धोया। आशंका है कि यादव के साथ किसी कार्यकर्ता ने ऐसी हरकत की है। अब उसका पता लगाने के लिए पुलिस और पार्टी के लोग जानकारी जुटा रहे हैं। 

बता दें, कौंच की फली या पावडर के छूने या शरीर और कपड़ों के किसी भी हिस्से के संपर्क आने पर तेज खुजली होती है। खास बात यह है कि खुजली लगातार बढ़ती जाती है। माना जा रहा है कि इसी पौधे की फली का पाउडर मंत्री के कपड़ों पर लगाया गया था। इस कारण उनके पूरे शरीर में खुजली उत्पन्न हो गई और उन्हें कार्यक्रम छोड़ कर भागना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें