फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में हमला: इंदौर रेलवे स्टेशन पर युवक से बात कर रही थी युवती, प्रेमी के हमले में लड़के को लगी गोली

Thu, 09 Feb 2023 11:22 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मंगलवार रात को संस्कार वर्मा रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ा था। वह मोनिका नामक युवती से बातें कर रहा था।  इस बीच  राहुल यादव आया और युवती मोनिका से विवाद करने लगा।  राहुल ने पिस्तौल निकाल ली और युवती पर तान दी, लेकिन गोली संस्कार को लगी।
विज्ञापन
इंदौर रेलवे स्टेशन में युवक को गोली मारी। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित पार्किंग में खड़े होकर युवती से बात कर रहे एक युवक की बुधवार शाम गोली मार दी गई। युवक-युवती बात कर रहे थे, तभी युवती का रिश्तेदार राहुल यादव आया। वह युवती को निशाना बनाना चाहता था, लेकिन गोली युवक के सिर में लग गई। मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का है। उसकी हालत गंभीर है और वह वेटिंलेटर पर है। 

विज्ञापन


इंदौर की छोटी ग्वालटोली पुलिस के अनुसार संस्कार वर्मा रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ा था। वह मोनिका नामक युवती से बातें कर रहा था। दोनों एक साथ काम करते हैं। इस बीच एक अन्य युवक राहुल यादव आया और मोनिका से विवाद करने लगा। संस्कार ने रोकना चाहा तो वह उस पर गुस्सा होने लगा। इस बीच राहुल ने पिस्तौल निकाल ली और युवती पर तान दी। संस्कार बीच बचाव करने लगा तो गोली चल गई और उसके सिर में घुस गई। गोली लगने से घायल संस्कार को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर है।  

गोली मारने वाला युवती की बहन का देवर
गोली मारने वाला युवक राहुल यादव युवती मोनिका की बहन का देवर है और वह मोनिका से एकतरफा प्रेम करता है। उसने स्टेशन पर युवती को संस्कार से बातें करते देखा और गुस्सा हो गया। इस दौरान उसने गोली चला दी। गोली चलने के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने के बाद युवती घायल संस्कार की मदद के लिए पुकारती रही। उसका मौके पर ही काफी खून बह गया। लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। इसके बाद मोनिका खुद संस्कार वर्मा को अस्पताल ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें