रैगांव विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सेमरवारा में पार्टी की एक जनसभा हो रही थी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। पूरा वीडियो देखने पर पता चलता है कि जब मुख्यमंत्री चौहान मंच पर बैठे लोगों के नाम संबोधित कर रहे थे, तभी एक नेता का नाम बताने के लिए बृजेंद्र प्रताप सिंह खड़े हुए।
नाम बताकर जब वह वापस अपनी जगह बैठने जा रहे थे तभी उनकी जेब में रखा चश्मा मुख्यमंत्री के पास में ही खड़ी महिला उम्मीदवार प्रतिमा बागड़ी के बालों में उलझ गया। इसका अहसास दोनों को ही नहीं हुआ। थोड़ी देर बाद बृजेंद्र प्रताप को जब चश्मे की जरूरत पड़ी तो उन्होंने जेब में देखा पर नहीं मिला।
जब वह इधर-उधर चश्मा ढूंढने लगे तो उनके पास बैठे नेता ने इशारे में उन्हें बताया कि चश्मा प्रतिमा बागड़ी के बालों में फंसा है। इसके बाद बृजेंद्र सिंह बिना बागड़ी को बताए चश्मा उनके बालों से निकालने की कोशिश करने लगे, जिसपर बागड़ी ने पलटकर देखा तो उन्होंने चश्मा दिखाकर बताया कि वह क्या कर रहे थे।
इसके बाद महिला उम्मीदवार समेत सभी लोग हंसने लगते हैं। वहीं, कांग्रेस ने इस पूरे मामले को महिला सुरक्षा से जोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस पार्टी इसे लेकर आरोप लगाया है कि कि मुख्यमंत्री चौहान की मौजूदगी में मंत्री ने एक महिला से छेड़छाड़ की, ऐसे में राज्य की महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी।