फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: इंदौर-एदलाबाद हाईवे पर दूध से भरा टैंकर पलटा, सड़क पर बहने लगा दूध; बाल्टियां और केन लेकर पहुंचे ग्रामीण

Wed, 14 Oct 2026 06:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा में इंदौर-एदलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेयरिंग टूटने से अवंतिका डेयरी का दूध से भरा टैंकर पलट गया। दूध सड़क पर फैलने के बाद ग्रामीण बाल्टियां और केन लेकर पहुंचे। हादसे में चालक सतीश को मामूली चोटें आईं।

 

विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर-एदलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर अवंतिका डेयरी प्रोडक्ट का दूध लेकर जा रहा एक टैंकर पहिए का बेयरिंग टूटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर में भरा दूध सड़क पर फैल गया। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टियां और पानी की केन लेकर मौके पर पहुंचे और सड़क पर फैले दूध को बर्तनों में भरकर ले जाने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस और हाईवे प्रशासन की टीम क्रेन लेकर घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।

विज्ञापन


पहिए का बेयरिंग टूटने से हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, अवंतिका डेयरी प्रोडक्ट का दूध लेकर टैंकर इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रहा था। छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के ग्राम मोकलगांव के पास पुलिया पर पहुंचते ही उसके एक पहिए का बेयरिंग टूट गया। इससे टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक सतीश को मामूली चोटें आईं। टैंकर पलटने से उसमें भरा दूध सड़क पर बह गया और आसपास का इलाका दूध से भर गया।

पढ़ें:  आरोपों के समर्थन में प्रतिमादेवी को पेश करने होंगे साक्ष्य, सुनवाई 29 अक्तूबर को
विज्ञापन


बाल्टियां और केन लेकर पहुंचे ग्रामीण
टैंकर पलटने और दूध सड़क पर फैलने की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। कई लोग अपने साथ बाल्टियां और पानी की केन लेकर आए और सड़क पर फैले दूध को उनमें भरकर घर ले जाने लगे। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर फैले दूध और ग्रामीणों की भीड़ के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
विज्ञापन


क्रेन की मदद से हटाया गया टैंकर
हादसे की सूचना मिलने पर छैगांवमाखन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही दुर्घटना की जांच शुरू की। इस बीच हाईवे प्रशासन की क्रेन भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और प्रशासन की टीम ने क्रेन की मदद से पलटे हुए टैंकर को सड़क किनारे हटाया। इसके बाद राजमार्ग पर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस के अनुसार, हादसे का कारण टैंकर के पहिए का बेयरिंग टूटना सामने आया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें