फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: खरगोन में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट सील, घटिया स्तर का घी किया तैयार, रिपोर्ट के बाद संचालक पर एफआईआर

Thu, 15 Feb 2024 01:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने 5 नवंबर 2023 को औरंगपुरा स्थित मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण किया था। इस दौरान दूध और उससे बनने वाले पदार्थों के नमूने लिए गए थे। घी में गड़बड़ी पाए जाने पर प्लांट को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्लांट को किया गया सील। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद तहसील में स्थित एक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार देर शाम सील कर दिया। यह कार्रवाई अमानक स्तर का घी तैयार करने पर की गई है। प्लांट के संचालक के खिलाफ बलकवाड़ा थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी एचएल अवाश्या के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम ने 5 नवंबर 2023 को औरंगपुरा स्थित इस प्लांट का निरीक्षण किया था। इस दौरान प्लांट से दूध और उससे बनने वाले पदार्थों के नमूने भी लिए गए थे। इन नमूनों को जांच के लिए भोपाल की राज्य स्तरीय  प्रयोगशाला भेजा गया था। 

हाल ही में आई जांच रिपोर्ट में प्लांट में तैयार किए जा रहे घी के नमूने अमानक स्तर के पाए गए। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने फर्म मेसर्स ऊर्जा मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट को सील कर दिया, जबकि संचालक कपिल श्रीवास्तव के खिलाफ बलकवाड़ा थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर आम जन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली फर्मों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें