फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर में पत्थर खनन माफिया ने वन विभाग के दो गार्डों को मारी गोली

Thu, 13 Sep 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, ग्वालियर
विज्ञापन
माफिया की गोली का शिकार हुए गार्डों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पत्थर खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने गए वन विभाग दस्ते पर पत्थर खनन माफिया ने गोलियां बरसा दीं। गोलीबारी में वनपाल समेत एक गार्ड गोली लगने से घायल हो गया। घटना टिघरा पुलिस सीमा क्षेत्र की है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि तिघरा रेंज लखनपुरा वन चौकी के पास खनन माफिया अवैध पत्थर खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीमों ने घेराबंदी शुरू कर दी। ग्वालियर, तिघरा व घाटीगांव रेंज से लगभग 40 अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। 

दोपहर करीब 12 बजे लखनपुरा के पास पहुंची टीम को वहां करीब एक दर्जन लोग अवैध खनन करते मिले, जो टीम को देखकर वहां से भाग निकले। भागने से पहले उन्होंने ट्रैक्टर और ट्रॉली अलग-अलग जगह छुपा दिए। दो घंटे की मशक्कत के बाद टीम को ट्रैक्टर मिल सके। हालांकि, ट्रॉली ओवरलोड होने के चलते वहां से ले नहीं जा सके। ॉ
विज्ञापन


शाम छह बजे के आसपास टीम जब्ती के कागजात तैयार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को किसी तरह शिकारी खो लाई। यहां अचानक सैकड़ों की संख्या में आए खनन माफिया ने टीम को घेर लिया और पथराव व गोलीबारी शुरू कर दी। माफिया ने करीब 20 गोलियां चलाईं जिसमें वनपाल ग्वालियर रेंज व वीरपुरा चौकी प्रभारी हरिवल्लभ चतुर्वेदी और सेवानिवृत्त सेना के जवान हरिशचन्द्र चौहान घायल हो गए। कई वनकर्मियों को पत्थर लगे हैं।  घायलों को बसंत विहार स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

घटना के दौरान एक ओर जहां कुछ लोग टीम पर हमला कर रहे थे तो दूसरी ओर कुछ लोग शिकारी खो में उतर कर ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ले गए। बता दें कि एक महीने में तीसरी बार माफिया वन अमले पर हमला कर चुके हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें