फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS के कार्यकारी मंडल की बैठक शुरू, केरल हिंसा पर हो रही चर्चा

Thu, 12 Oct 2017 10:40 AM IST
राजेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
file Photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल अपने कामकाज की समीक्षा कर रहा है। तीन दिन तक चलने वाली इस बैठक में देश भर के लगभग 300 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। यहां केरल, जम्मू कश्मीर व पश्चिम बंगाल के राजनीतिक हालात पर विस्तार से बातचीत हुई और रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में शरण देने के सवाल पर भी विमर्श हुआ।
विज्ञापन


गौरतलब है कि संघ का कार्यकारी मंडल साल में दो बार बैठक करता है। इसके पहले मार्च में यह बैठक हुई थी। पिछली बार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी इसमें शरीक हुए थे, पर इस बार उनका कार्यक्रम स्पष्ट नहीं है। हालांकि औपचारिक तौर पर यह सर्वविदित है कि कार्यकारी मंडल की बैठक में संघ अपने कार्यों की समीक्षा करता है। अनुषांगिक संगठनों सहित जिनके पास जो दायित्व है, उसका लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाता है और अगले एजेंडे पर चर्चा होती है।

एक साल के भीतर चूंकि कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, लिहाजा राजनीतिक तौर पर भाजपा के लिए संघ की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इधर संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के इस बयान की आलोचना की है कि संघ में महिलाओं को कभी शॉर्ट्स पहने देखा है क्या? वैद्य ने कहा कि जो लोग संघ को समझते नहीं हैं, वे ही इस तरह की बात करते हैं।
विज्ञापन


संघ पुरुषों के बीच काम करता है, महिलाओं के नहीं। राहुल गांधी को महिला हॉकी का खेल देखना चाहिये। वैद्य ने कहा कि राहुल की दादी और पिता जब बहुत ताकतवर थे, तब भी संघ को कमजोर करने की कोशिश की गई पर संघ और ज्यादा मजबूत होता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें