फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र में दवाओं के स्टॉक होंगे ऑनलाइन

Mon, 05 Nov 2012 04:31 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पारदर्शिता बनाए रखने और मरीजों को धोखे से बचाने के लिए अब जिला अस्पतालों में दवाओं का स्टॉक ऑनलाइन किया जाएगा। इसे मरीज और उनके घरवाले एलसीडी पर देख सकेंगे। सरदार वल्लभ भाई पटेल निशुल्क दवा वितरण योजना के तहत यह व्यवस्था राजधानी भोपाल सहित सभी जिलों के अस्पतालों में लागू होगी। यह व्यवस्था सबसे पहले जेपी अस्पताल से शुरू की जा रही है। जेपी अस्पताल में एलसीडी स्क्रीन की सुविधा मौजूद है।
विज्ञापन


एलसीडी न होने की स्थिति में सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध सभी दवाओं को ब्लैक बोर्ड पर दिखाना अनिवार्य होगा। सात नवंबर से यह योजना प्रारंभ हो रही है। इस योजना में अस्पतालों में करीब 147 तरह की दवाईयां उपलब्ध होंगी। सभी मरीजों को यह दवाइयां निशुल्क मिलेंगी।

निशुल्क दवा वितरण योजना आरंभ करने की तैयारियों के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज शुक्ल ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के डॉक्टरों के साथ बैठक की। बैठक में डॉक्टरों को किसी भी स्थिति में बाजार से दवाइयां न लिखने के लिए निर्देश दिए गए। साथ ही कहा गया कि मरीज को वही दवाइयां लिखी जाएं जो अस्पताल में मौजूद हैं। इसके अलावा डॉक्टरों को निर्देश दिए गए कि अस्पतालों में दवाइयों का तीन महीने का स्टॉक रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें