फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायों के लिए गौ मुक्ति धाम बनाएगी भाजपा, जमीन की कर रही तलाश

Thu, 17 Jan 2019 10:55 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
भोपाल के मेयर आलोक शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

भोपाल नगर निगम (बीएमसी) आवारा गायों के लिए गौशाला और 'गौ मुक्ति धाम' (विशेष श्मशान घाट) का निर्माण करेगी। बुधवार को यह जानकारी मेयर आलोक शर्मा ने चौक बाजार में व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए दी। शर्मा ने कहा कि सड़कों पर पाई जाने वाली गायों को पकड़कर उन्हें बीएमसी द्वारा संचालित गौशाला में पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन


इस अवसर पर बीएमसी आयुक्त बी विजय दत्ता, संजीव गुप्ता सहित नगरपालिका के सदस्य उपस्थित थे। मेयर ने कहा कि गौशालाओं को दूध देने वाली गायों की आवश्यकता होती है। वहीं दूसरी गायों को देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता होती है। गौशालाओं का इस्तेमाल उन गायों को रखने के लिए किया जाएगा जिनका कोई मालिक नहीं है। वहीं जिन गायों के मालिक हैं उन्हें कांजी हाउस में रखा जाएगा। मवेशियों के खोने पर उनके मालिकों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

मेयर ने आगे कहा कि जब्त की गईं गायों को उनके मालिकों के पास तभी भेजा जाएगा जब वह जुर्माने की राशि का भुगतान कर देंगे। उन्होंने बताया कि पिछले साल के बजट में नगर निगम ने एक प्रावधान पेश किया था कि अगर गायों की अप्राकृतिक या असमय मौत होती है तो हम उसके लिए 'गौ मुक्ति धाम' (श्मशान घाट) बनाएंगे। जैसे ही हमें प्लॉट मिल जाएगा उसपर 'गौ मुक्ति धाम' का निर्माण कर दिया जाएगा। इसके अलावा बीएमसी ने आवारा मवेशियों को शहर से हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। बुधवार को 125 आवारा मवेशियों को जब्त करके कांजी हाउस ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें