फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: दो ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सिलेंडरों में ब्लास्ट, उपकरण स्वाहा 

Wed, 09 Jun 2021 08:57 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
गोविंदपुरा फैक्टरी में लगी आग - फोटो : social media
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भोपाल में अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में दो ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दो से ढाई घंटे में ही जलकर स्वाहा हो गई। फैक्ट्री में खड़े ऑयल के टैंकर और गैस के सिलेंडर से आग और तेजी से फैली। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड, निगम, भेल के 20 से ज्यादा फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने का अभी कोई कारण पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में वेस्टर्न ट्रांसफार्मर इंडस्ट्री और अवध ट्रांसफार्मर इंडस्ट्री अगल-बगल में ही हैं। दोनों में ट्रांसफार्मर बनाने का काम होता है। मंगलवार रात 9.30 बजे के करीब वेस्टर्न ट्रांसफार्मर इंडस्ट्री में आग लग गई और देखते ही देखते आग तेजी से भड़क गई। इसके बाद आग ने फैक्ट्री में रखे गैस के सिलेंडर और परिसर में खड़े आयल के टैंकर को अपने चपेट में ले लिया।

इसके बाद सिलेंडरों और टैंकरों में ब्लॉस्ट होने लगे। देखते ही देखते आग ने बगल की अवध ट्रांसफार्मर इंडस्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि दो से ढाई घंटे मे दोनों ही फैक्ट्री धूं धूं कर पूरी तरह से जल गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर विभाग, नगर निगम, भेल के फायर टैंडर और पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे। आग लगने का अभी कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


आग की सूचना के बाद मौके पर मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया समेत कई अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें