फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे ने पहना सूट तो शादी गई टूट, लौटी बारात

Fri, 07 Jun 2013 07:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
परंपरा नहीं मानने की इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, यह दूल्हे ने नहीं सोचा होगा। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में कुछ ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन


डिंडौरी जिले के सिंगारसत्ती गांव में हो रही एक शादी में दूल्हे ने सूट पहनने की जिद की तो लड़की वालों ने बारात को वापस लौटा दिया।

जनजातीय समाज की एक परंपरा के अनुसार, दूल्हे को शादी में कुर्ता पाजामा पहनकर दुल्हन के घर आना होता है। लेकिन दूल्हे दिलीप सिंह मसराम ने सूट पहन ली थी। लड़की वालों ने इस पर आपत्ति जताई और विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन


लड़की वालों की जिद थी दूल्हा कुर्ता पाजामा पहने और घोड़ी की सवारी करे। दूल्हा दिलीप सिंह घोड़ी पर बैठने को तैयार था लेकिन सूट बदलने को राजी नहीं हुआ।

इस पर लड़की वाले गुस्से में आए और दूल्हे का जबरन सूट उतारने लगे। दूल्हा सूट पहनने पर अड़ा रहा तो लड़की वालों ने शादी से इंकार कर दिया और बारात वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें