फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: सतना में कार और डंपर की टक्कर में सात लोगों की मौत, पांच घायल

Mon, 09 Nov 2020 12:07 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सतना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर सोमवार सुबह नागौद थाना अंतर्गत रेरुआ मोड के पास एक डंपर और एक वाहन की आमने-सामने की टक्कर में वाहन सवार तीन महिलाओं एवं एक बच्चे सहित एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन

 

सतना जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि घटना में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। वे रीवा के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि यह परिवार पन्ना में एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने गया था और वहां से रीवा लौट रहा था। जैन ने बताया कि इसी दौरान, रास्ते में सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर से वाहन की टक्कर हो गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई एवं पांच अन्य घायल हो गए।


उन्होंने कहा कि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया, लेकिन छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान सतना जिला अस्पताल में हुई। जैन ने बताया कि वाहन सवार पांच अन्य लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सतना जिला अस्पताल से रीवा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस वाहन में कम से कम 12 लोग सवार थे।
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना के नागौद में सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख जताया और घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की। उन्होंने लिखा, 'सतना के नागौद में हुई सड़क दुर्घटना में कई अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने के समाचार से अत्यधिक पीड़ा हुई। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें