हादसे में इनकी मौत
घायलों के नाम पर बसंती पति श्रीराम(45), गणेश रामचरण (10), छारा सिंह श्रीराम (7) गंभीर, रविंद्र रमेश (10), मुन्नी बाई रामचरण (48), रामसिंग मोतीलाल (40) गंभीर, कौशल्या जीकेश (15), जगन कमल (13), चंदाबाई नानकराम (35) बताए गए हैं। सभी खंडवा जिले के सुंदरदेव गांव के बताए गए हैं।
सीएम ने भी जताया शोक
हादसे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट पर लिखा है कि बुरहानपुर में अमरावती मार्ग पर देड़तलाई के पास हुई सड़क दुर्घटना में अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।