फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन में शादी समारोह में घुसा ट्रक, छह लोगों की मौत, 10 घायल

Tue, 12 Mar 2024 01:06 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

सार

रायसेन जिले के सुल्तानपुर इलाके में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक एक शादी समारोह में घुस गया। जिससे छह लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
रायसेन में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक कथित रूप से गलत साइड से ओवरटेक करते हुए एक शादी समारोह में घुस गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुल्तानपुर इलाके में हुआ। सुल्तानपुर थाने के प्रभारी रजत सराठे ने कहा कि पीड़ितों में शादी समारोह में रोशनी ले जा रहे मजदूर भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


घटना के बाद रायसेन के कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया था कि दुर्घटना सोमवार रात 10 बजे खमरिया गांव के पास हुई। बरात होशंगाबाद जिले के आंचलखेड़ा से आई थी। कलेक्टर ने कहा, पांच लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हुए हैं। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है। उन्हें भोपाल शिफ्ट कर दिया गया है। बाद में इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजे की घोषणा
कलेक्टर अरविंद दुबे ने कहा, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है और मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें