फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: पुलिस कॉलोनी में चोरों का धावा, पांच घरों के ताले तोड़े; खाली मकानों को बनाया निशाना

Mon, 17 Feb 2025 08:54 PM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

वायडी नगर थाना प्रभारी संदीप मंगोलिया ने बताया कि जिन मकानों में चोरी हुई, वे पुलिसकर्मियों की तैनाती अन्य जिलों में होने के कारण खाली पड़े थे। चोर ताले तोड़कर घरों में घुसे और सामान बिखेर दिया, लेकिन कीमती वस्तुएं नहीं होने के कारण अधिक माल नहीं ले जा सके।
विज्ञापन
मौके पर जांच करते एफएसएल अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर में बीती रात बदमाशों ने पुलिस कॉलोनी में सेंधमारी कर पांच पुलिसकर्मियों के घरों के ताले तोड़ दिए। इनमें चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की।

विज्ञापन


चार पुलिस अधिकारियों के घरों में चोरी
घटना मंदसौर फोरलेन मार्ग स्थित पुलिस कॉलोनी की है, जहां एक ही ब्लॉक में चार घरों के ताले तोड़े गए। इनमें भानपुरा टीआई केएल डांगी, एसआई बापूसिंह बामनिया, एएसआई अंतरसिंह जादौन, एसआई भरत भाभर और एक बाबू के मकान शामिल हैं। इनमें से एक बाबू का घर खाली था, जिससे चोरों को वहां कुछ नहीं मिला, लेकिन अन्य मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

खाली मकानों को बनाया निशाना
वायडी नगर थाना प्रभारी संदीप मंगोलिया ने बताया कि जिन मकानों में चोरी हुई, वे पुलिसकर्मियों की तैनाती अन्य जिलों में होने के कारण खाली पड़े थे। चोर ताले तोड़कर घरों में घुसे और सामान बिखेर दिया, लेकिन कीमती वस्तुएं नहीं होने के कारण अधिक माल नहीं ले जा सके।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में 5-6 संदिग्ध बदमाश नजर आए हैं। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस कॉलोनी में चोरी बनी चर्चा का विषय
घटना के बाद जब चोरी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो यह चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने सवाल उठाया कि जब पुलिस कॉलोनी में ही चोरी हो सकती है, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? पुलिस अब बदमाशों की पहचान कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें