फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: मुर्गियों की मौत से गुस्साए पड़ोसी ने पालतू कुत्ते पर चलाई गोली, लाइसेंस निरस्त करने की मांग

Thu, 13 Nov 2025 11:29 PM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

शहर के खानपुरा क्षेत्र के बागड़ी फार्म में आज दोपहर एक व्यक्ति ने एक पालतू स्ट्रीट डॉग को इसलिए गोली मार दी क्योंकि वह फार्म में घुसकर उसके मुर्गे-मुर्गियों को मार देता था।
 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी की बंदूक भी जब्त की
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के खानपुरा क्षेत्र स्थित बाकड़ी फार्म में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने पड़ोसी के पालतू कुत्ते को गोली मार दी। आरोप है कि चुन्नीलाल चौहान का पालतू स्ट्रीट डॉग पड़ोसी अनवर पिता जमाल अजमेरी के पोल्ट्री फार्म में घुसकर मुर्गे-मुर्गी को मार देता था। इसी बात से नाराज होकर अनवर ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से कुत्ते पर फायर कर दिया। गोली लगते ही कुत्ता गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे पशु चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अनवर अजमेरी, निवासी बाकड़ी फार्म को हिरासत में लेकर उसकी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली।

ये भी पढ़ें: Morena News: 'तेरी मौत होगी...' धमकी के बाद बेरहमी से की पिटाई, घायल युवक ने दम तोड़ा, पूर्व सरपंच पर लगे आरोप
विज्ञापन


कोतवाली टीआई पुष्पेंद्र राठौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आरोपी ने बिना किसी उचित कारण के गोली चलाई, जिससे पशु को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 335 के तहत जान-बूझकर पशु को चोट पहुंचाने का अपराध तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इधर मंदसौर विधानसभा के पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने घटना को अति निंदनीय बताते हुए कहा कि मेरे संज्ञान में आया है कि पालतू कुत्ते द्वारा पोल्ट्री फार्म पर मुर्गा-मुर्गी खा लिए जाने से गुस्साकर आरोपी द्वारा लाइसेंसी बंदूक से फायर किया गया है। लाइसेंसी बंदूक आत्मरक्षा के लिए दी जाती है, ना कि हिंसा के लिए।
विज्ञापन

मैं कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मांग करूंगा कि ऐसे व्यक्ति का बंदूक लाइसेंस निरस्त किया जाए, अन्यथा ऐसा व्यक्ति कभी भी किसी के जीवन को संकट में डाल सकता है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें