फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: डॉक्टर के घर के बाहर खड़ी कार अज्ञात बदमाशों ने जलाई, दो माह पहले डायग्नोस्टिक सेंटर में लगाई थी आग

Wed, 14 Aug 2024 07:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामटेकरी निवासी डॉक्टर भरत संगतानी के घर के बाहर खड़ी बलेनो कार में बीती रात करीब 3 बजे बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगाने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। आग से पूरी कार जलकर खाक हो गई। 
विज्ञापन
मंदसौर में डॉक्टर के घर के बाहर खड़ी कार को अज्ञात को बदमाशों ने जला दिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर शहर के रामटेकरी क्षेत्र निवासी एक डॉक्टर के घर के बाहर खड़ी कार में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सूचना पर शहर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। कुछ माह पूर्व भी इसी डॉक्टर के डायग्नोस्टिक सेंटर पर शटर के नीचे से पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया गया था। उस मामले में भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन


मंदसौर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामटेकरी निवासी डॉक्टर भरत संगतानी के घर के बाहर खड़ी बलेनो कार में बीती रात करीब 3 बजे बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगाने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। आग से पूरी कार जलकर खाक हो गई। सुबह जब पड़ोसी उठे तो उन्होंने बाल्टी से पानी डालकर कार में लगी आग बुझाई, लेकिन तब तक पूरी कार जलकर खाक हो चुकी  थी। 

डॉक्टर संगतानी के देव डायग्नोस्टिक सेंटर में भी कुछ माह पूर्व लगाई गई थी आग
29 मई की रात करीब एक बजे जिला चिकित्सालय के सामने स्थित डॉक्टर भरत संगतानी के देव डायग्नोस्टिक सेंटर पर भी नकाबपोश बदमाशों ने सेंटर के अंदर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया था। हालांकि उस घटना में सिर्फ सेंटर के अंदर रखा सोफा ही जला था। 
विज्ञापन


पुलिस के हाथ खाली
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित देव डायग्नोस्टिक सेंटर पर दो माह पूर्व हुई आगजनी की घटना में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं, वहीं अब एक बार फिर डॉक्टर संगतानी के घर के बाहर खड़ी कार में आग लगाने के मामले में सीएसपी सतनाम सिंह ने दावा किया है कि बदमाशो को हम खोज निकालेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें