फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को जल उठा सीतामऊ: धू-धू कर जला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, हथौड़ों से तोड़े गए शटर; मची भगदड़ और चीख-पुकार

Mon, 11 May 2026 08:15 AM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

सीतामऊ बस स्टैंड स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार रात भीषण आग लगने से छह दुकानें जलकर राख हो गईं। स्थानीय फायर ब्रिगेड खराब होने से राहत कार्य प्रभावित रहा। बाहर से पहुंची दमकल और स्थानीय लोगों की मदद से देर रात आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
कई दुकानें जलकर हुई खाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर के सीतामऊ में रविवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बस स्टैंड स्थित एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। कॉम्प्लेक्स के नीचे संचालित ‘उदिया किराना स्टोर’ में रात करीब 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग भड़की, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया और करीब छह दुकानें जलकर राख हो गईं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

रात 10 बजे भड़की आग, ढाई घंटे तक मचा तांडव

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे किराना स्टोर से धुआं और तेज लपटें उठती दिखाई दीं। दुकान में रखे घी, तेल और अन्य ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में आग कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई। पीछे स्थित कपड़ा दुकानों में रखे थान के कपड़े भी जल गए। घटना ने नगर परिषद की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। बताया जा रहा है कि सीतामऊ की स्थानीय फायर ब्रिगेड लंबे समय से खराब पड़ी थी। आग लगने के बाद स्थानीय स्तर पर तत्काल राहत नहीं मिल सकी। इसके बाद सुवासरा, नगरी और मंदसौर से दमकल वाहनों को बुलाया गया। लेकिन दमकल के पहुंचने तक उदिया किराना स्टोर पूरी तरह जल चुका था।

पढ़ें: बच्चों संग चिताओं पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

निजी टैंकरों से शुरू हुआ राहत कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल में देरी होने पर स्थानीय लोगों ने खुद मोर्चा संभाला। निजी पानी के टैंकर बुलाकर पाइपों के जरिए आग बुझाने की कोशिश की गई। इलाके में देर रात तक चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही SDM शिवानी गर्ग, तहसीलदार और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आग को फैलने से रोकने के लिए पुलिस और स्थानीय युवाओं ने आसपास की दुकानों के शटर लोहे की सरियों और हथौड़ों से तोड़कर दुकानें खाली कराईं। करीब रात 12:30 बजे मंदसौर और सुवासरा से पहुंची दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें