फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: एमपी में फिर तपने लगा मौसम, रतलाम में 45.5 डिग्री पहुंचा पारा,भोपाल-इंदौर समेत कई शहर 40 पार

Sun, 10 May 2026 07:43 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का असर कम होते ही गर्मी फिर बढ़ने लगी है। रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, खंडवा और नर्मदापुरम समेत कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का असर कमजोर पड़ते ही गर्मी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सबसे ज्यादा गर्म रतलाम रहा, जहां पारा 45.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, खंडवा, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम समेत कई शहरों में तेज गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। रविवार शाम को मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भोपाल में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री, इंदौर में 41.9 डिग्री और उज्जैन में 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। नर्मदापुरम में 42 डिग्री और खंडवा में 42.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


रतलाम बना सबसे गर्म शहर
प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी रतलाम में रही। यहां दिन का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 5.8 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिस्सों में गर्म हवाओं का असर बढ़ने से तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है।

ग्वालियर-जबलपुर में भी बढ़ी गर्मी
ग्वालियर में 38.4 डिग्री, जबलपुर में 38.9 डिग्री और सागर में 40.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रीवा और मलाजखंड जैसे अपेक्षाकृत ठंडे माने जाने वाले इलाकों में भी पारा 37 डिग्री के पार पहुंच गया। अधिकांश जिलों में बारिश नहीं हुई, जिससे उमस और गर्मी दोनों बढ़ गईं। कई शहरों में शाम तक गर्म हवाएं चलती रहीं। हालांकि बैतूल, छिंदवाड़ा और जबलपुर में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-नेता-अफसर टकराव पर केंद्र का दखल क्यों?, कहां से कहां तक पहुंचे ये विवाद

अगले कुछ दिन और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान और बढ़ सकता है। पश्चिमी और मालवा-निमाड़ क्षेत्र में लू जैसे हालात बनने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में दिन का तापमान 42 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग में 12 जुलाई से प्रदेश के कई जिलों में लू अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-भोपाल का गिद्ध पहुंचा उज्बेकिस्तान,24 दिन में पार किए 3 देश, हलाली डैम से भरी उड़ान,उपग्रह से निगरानी


मौसम विभाग की सलाह
गर्मी बढ़ने के साथ लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने दोपहर में लंबे समय तक धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की अपील की है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें