फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: वैक्यूम टैंकर से 50 लाख की 506 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Dec 2024 03:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

वैक्यूम टैंकर से 50 लाख की 506 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर जिले में राजस्थान पासिंग वैक्यूम टैंकर में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए नई आबादी थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि पुलिस ने टैंकर जब्त कर टैंकर में स्कीम बनाकर ले जाई जा रही 506 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब और टैंकर की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है। 

विज्ञापन


मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद ने सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर जानकारी देते हुए बताया कि नई आबादी थाना प्रभारी वरुण तिवारी को अवैध शराब की तस्करी की मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर सउनि
सुनील सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा नालछा माता फंटा पर नाकांबदी कर वैक्यूम टैंकर क्रमांक RJ-15 GA-2111 रोककर तलाशी ली तो उसमें सुनियोजित तरीके से टैंकर के अंदर स्कीम बनाकर भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन कर ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन


मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टैंकर को जब्त कर थाने लाया गया, यहां टैंकर में भरी 50 लाख रुपये मूल्य की 506 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर आरोपी गुनेशाराम पिता कालाराम जाट उम्र 28 साल निवासी श्रीरामवाला जिला बाड़मेर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से अवैध शराब के परिवहन के संबंध में पूछताछ कर शराब के स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें