फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: महाशिवरात्रि पर रात्रि के चारों पहर में होंगे अभिषेक और आरती, 24 घंटे खुले रहेंगे पट; विशेष बंदोबस्त

Tue, 25 Feb 2025 09:41 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर होने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा भी विशेष तैयारियां की गई है। पुलिस विभाग द्वारा लगभग 200 महिला-पुरुष पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा जो शिवरात्रि पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन
पशुपतिनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवरात्रि को लेकर विश्व विख्यात भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है। पशुपतिनाथ मंदिर सहित परिसर में स्थापित अन्य मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की जा रही है। श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई अड़चन ना हो इसके लिए बेरीकेट्स लगाए जा रहे है।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में लगे मार्बल की भी साफ सफाई की जा रही है। शिवरात्रि पर आने वाले भक्तों को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। मंदिर परिसर में लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों से शिवरात्रि पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।  

भगवान पशुपतिनाथ - फोटो : अमर उजाला

विश्वविख्यात अष्टमुखी भगवान  पशुपतिनाथ मंदिर में 26 फरवरी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर प्रबंध समिति और जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है। शिवरात्रि के पूर्व मंदिर परिसर में लगे मार्बल की सफाई करवाई गई तो वहीं आकर्षक विद्युत साज-सज्जा भी करवाई जा रही है।

शिवरात्रि पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर के प्रवेश द्वारा से ही बेरीकेट्स लगाए गए है ताकि महिला-पुरुष अलग-अलग कतारों में खड़े होकर भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन आसानी से कर सके। मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। मंदिर परिसर में लगे 41 सीसीटीवी कैमरों से शिवरात्रि पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी  जिसके लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

मंदिर की होती साफ-सफाई - फोटो : अमर उजाला

24 घंटे तक खुले रहेंगे मंदिर के पट
पशुपतिनाथ मंदिर के पुजारी राकेश व्यास ने बताया कि शिवरात्रि पर सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में भगवान पशुपतिनाथ के पर खोले जाएंगे, जिसके बाद प्रातः 5 बजे मंगला आरती की जाएगी। मंगला आरती के बाद भगवान का अभिषेक कर सुबह की आरती की जाएगी। जिसके बाद भोग के समय सुबह 11 बजे भगवान को पगड़ी पहनाकर विशेष श्रृंगार किया जाएगा व भोग लगाकर भोग आरती की जाएगी। दिन भर भक्त दर्शन करेंगे शाम व रात्रि में आरती के पश्चात रात्रि के चार पहर में अभिषेक किए जाएंगे व आरती की जाएगी। 

व्यवस्था देखती पुलिस-प्रशासन - फोटो : अमर उजाला

गर्भगृह के बाहर से ही मिलेंगे दर्शन 
शिवरात्रि पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। हर बार की तरह इस बार भी भक्तों को मंदिर गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। भक्तों को गर्भगृह के बाहर से ही कतारबद्ध होकर भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने को मिलेंगे।

पूजा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

खीर और खिचड़ी का होगा वितरण
शिवरात्रि पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सामाजिक संस्थाओं और भक्त मंडलों द्वारा स्वल्पाहार का वितरण किया जाएगा। शिवरात्रि पर प्रातः कालीन आरती मंडल द्वारा 11 क्विंटल साबूदाने की खीर का वितरण किया जाएगा तो वहीं कामधेनु सामाजिक संस्था द्वारा शिवरात्रि पर प्रातः 10 बजे से   51 क्विंटल साबूदाने की खिचड़ी का वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रशासन - फोटो : अमर उजाला

एसडीआरएफ भी रहेगी तैनात
विश्व विख्यात भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर शिवना नदी के तट पर स्थित है। शिवरात्रि पर होने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए शिवना घाट पर भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे है। कलेक्टर अदिति गर्ग द्वारा शिवरात्रि पर शिवना नदी क्षेत्र और घाट पर एसडीआरएफ टिम को तैनात करने के निर्देश दिए गए है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें