फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: कंटेनर ट्रक से 39 क्विंटल अवैध मछली जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार; गुजरात ले जाई जा रही थी

Tue, 07 Oct 2025 10:26 AM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

ट्रक चंबल नदी से निकाली गई मछलियों को गुजरात ले जा रहा था। भानपुरा थाना प्रभारी आरसी दांगी के निर्देशन में पुलिस ने निमथुर टोल पर नाकाबंदी कर ट्रक को रोका, जिसमें 112 कैरेट में 3920 किलोग्राम मछलियां पाई गईं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर पुलिस ने आयशर ट्रक से तीन लाख रुपये मूल्य की 39 क्विंटल से अधिक अवैध मछली जब्त कर तीन आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। उक्त अवैध मछली चंबल नदी से निकालकर गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मंदसौर जिले के भानपुरा थाना प्रभारी आरसी दांगी ने बताया कि थाना क्षेत्र के भैसोदामंडी चौकी पर पदस्थ सउनि ओकार सिंह ठाकुर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि चंबल नदी से अवैध रूप से निकाली गई मछली ट्रक क्रमांक GJ-32 T 8175 में भर कर तीन व्यक्ति निमथुर टोल चोराहा से भानपुरा गरोठ होते हुए गुजरात की तरफ लेकर जाने वाले हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए निमथुर टोल पर नाकाबंदी कर ट्रक को रोका गया। ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक के पीछे कंटेनर में 112 केरेट में 3920 किलो ग्राम करीब तीन लाख रुपये की अवैध मछलियां भरी होना पाई गईं।

ये भी पढ़ें- BJP नेताओं से मुलाकात के बाद मैथिली ठाकुर का सियासत में उतरने का इशारा, बताया कहां से लड़ना चाहेंगी चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध रूप से मछली परिवहन करने के मामले में ट्रक में सवार अल्ताफ पिता उमरशेख उम्र 57 साल, जुबेर पिता जावेद शेख उम्र 40 साल, दोनों निवासी ग्राम वेरावल जिला गिर सोमनाथ गुजरात तथा राकेश पिता किशनलाल जाति भोई उम्र 50 साल नि. इमली बाजार के पास मराठी मोहल्ला इंदौर को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उपयोग में लाया जा रहा ट्रक क्रमांक GJ 32 T 8172 जब्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना भानपुरा पर धारा 303 (2) बीएनएस पांच मत्स्य अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपियों से अवैध मछली के स्त्रोत और खपतकर्ताओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें