फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी, नागपुर से एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Mar 2025 08:24 PM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर पुलिस ने मेडिकल एडमिशन के नाम पर 30 लाख की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया। नागपुर से आरोपी सुरजीत गिरफ्तार कर 6.90 लाख रुपये बरामद किए गए। आरोपी ने दो अन्य साथियों की जानकारी दी, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस टिम में ठग गिरोह का आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में नागपुर, महाराष्ट्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 6.90 लाख रुपये बरामद किए।
विज्ञापन


मंदसौर कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि 31 जनवरी 2025 को भारती पति अनिल भावसार (50), निवासी गोल चौराहा, मंदसौर ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, उनके बेटे हार्दिक के साथ मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 65/2025 के तहत धारा 318(4) और 3(5) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें- छात्रों की फीस हड़पने वाला शातिर धराया, ऑनलाइन एक रुपया कॉलेज में जमा कर बाकी रकम खुद रख लेता था
विज्ञापन


नागपुर से आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए उपनिरीक्षक संदीप मोर्य, उपनिरीक्षक शैलेंद्र कनेश, प्रधान आरक्षक कमलेश भदौरिया और आरक्षक जितेंद्र नागदा की एक पुलिस टीम नागपुर, महाराष्ट्र रवाना हुई। साइबर सेल और नागपुर पुलिस की मदद से आरोपी सुजीत उर्फ सुरजीत पिता श्रवण सिंह, निवासी मनीष नगर, नागपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

रिमांड के दौरान, आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी, जिनमें से एक कोलकाता और दूसरा दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस कोलकाता आरोपी को पकड़ने पहुंची, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने अपराध से जुड़े सबूत जुटाकर वापस लौट आई और दोबारा जांच के लिए नागपुर रवाना हुई। अब तक की जांच में 6.90 लाख रुपये की राशि बरामद की गई है। रिमांड समाप्त होने के बाद आरोपी सुरजीत को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- धान मिलिंग तथा फर्जी खरीदी में 46 करोड़ का घोटाला उजागर, 74 व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

बाकी आरोपियों की तलाश जारी
कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर शेष राशि भी बरामद की जाएगी। पुलिस इस अंतरराज्यीय गिरोह के अन्य ठगी के मामलों की भी जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें