फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: लक्ष्य शर्मा रोल बॉल वर्ल्ड कप कैंप के लिए संभावित में चयनित, केन्या में आयोजित होगी प्रतियोगिता

Thu, 20 Mar 2025 06:22 PM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

आगामी 14 अप्रैल से केन्या के नैरोबी में आयोजित होने वाली अंडर-17 वर्ल्ड कप बालक- बालिका रोल बॉल प्रतियोगिता के लिए भारतीय रोल बॉल संघ द्वारा संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की गई। इसमें मंदसौर के लक्ष्य शर्मा का चयन किया गया है।
विज्ञापन
पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान करते प्रशिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी 14 अप्रैल से केन्या के नैरोबी में आयोजित होने वाली अंडर-17 वर्ल्ड कप बालक बालिका रोल बॉल प्रतियोगिता के लिए भारतीय रोल बॉल संघ द्वारा भारत के संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की गई। इसमें मंदसौर के लक्ष्य शर्मा अपने खेल के दम पर पूरे प्रदेश में चुने जाने वाले एक मात्र खिलाड़ी हैं, जिनका कैंप 20 मार्च से कोयंबतूर में आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन


लक्ष्य पिता दीपक शर्मा जो मंदसौर रोल बॉल संघ के नियमित खिलाड़ी हैं, का चयन उनके द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। अंडर-17 बालक-बालिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता कुरनूल के आंध्र प्रदेश में आयोजित हुई थी। जहां लक्ष्य ने मध्यप्रदेश टीम की ओर से खेलते हुए सात गोल किए, जिसके आधार पर उनका चयन भारतीय टीम के लिए हुआ है।

यह भी पढ़ें: धमोखर बफर में बाघिन और शावकों का अनोखा नजारा, देखें वीडियो
विज्ञापन


मध्यप्रदेश रोल बॉल एडॉक कमेटी के सदस्य व मंदसौर जिला रोल बॉल संघ के सचिव राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि लक्ष्य मध्यप्रदेश से भारतीय टीम के लिए चयनित होने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो कल इंदौर से कोयंबटूर के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां पांच दिवसीय कैंप और फिटनेस टेस्ट से गुजरने के बाद द्वितीय कैंप अटेंड करेंगे तथा यहां से यदि चयनित होते हैं तो केन्या नैरोबी के लिए भारतीय दल के साथ प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सड़क हादसों से दहला शहर, इंजीनियर समेत कई लोगों की मौत

मंदसौर खेल जगत के लिए यह बड़े गर्व का विषय है कि मंदसौर जैसे छोटे शहर से कोई खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इससे पहले अनन्य आचार्य वर्ल्ड कप व वर्णिका उपाध्याय एशिया कप कैंप में चयनित हो चुकी हैं। किन्तु बालक वर्ग में यह पहले खिलाड़ी हैं, जो इस स्तर पर चयनित हुए हैं। कैंप के दौरान इन खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा खेल की बारीकियों का अभ्यास कराया जाएगा। लक्ष्य शर्मा प्रशिक्षक सचिन काले के साथ कैंप अटेंड करने के लिए प्रस्थान करेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें