फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: झाड़ियों में मिला महिला का शव, पुलिस ने जताई गला घोंटकर हत्या की आशंका

Wed, 24 Jul 2024 10:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर के दलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम आक्या-उमाहेड़ा मार्ग पर सुबह झाड़ियों में एक महिला का शव मिला। प्रथमादृष्टया प्रतीत हो रहा है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। महिला के शव को पीएम के लिए धुंधडका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर जिले के दलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम आक्या-उमाहेड़ा रोड़ पर एक महिला का शव मिला है। सूचना पर दलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पीएम के लिए शासकीय चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


मंदसौर के दलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम आक्या-उमाहेड़ा मार्ग पर सुबह झाड़ियों में एक महिला का शव मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची दलौदा थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर महिला की शिनाख्तगी के प्रयास किए। इसमें सामने आया कि महिला ग्राम धमनार की निवासी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी गौतम सोलंकी, एसडीओपी कीर्ति बघेल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

एएसपी गौतम सोलंकी ने बताया कि मृतक महिला धमनार की निवासी थी। प्रथमादृष्टया प्रतीत हो रहा है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। महिला के शव को पीएम के लिए धुंधडका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें