फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: बारिश के लिए अनोखा टोटका, आधी रात को शमशान में की काल भैरव की पूजा, ग्राम प्रधान को गधे पर बैठाया

Fri, 18 Aug 2023 10:32 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

Mandsaur News: मंदसौर में चन्द्रपुरा क्षेत्र के ग्रामीणों ने अच्छी बारिश की कामना को लेकर एक अनोखा टोटका किया, जिसमें मुक्तिधाम में काल भैरव की विधि-विधान से पूजन-अर्चना कि गई और इसके बाद गधे पर ग्राम प्रधान को बैठाकर यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
बारिश के लिए ग्राम प्रधान को गधे पर बैठकर घुमाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश की खेंच से परेशान मंदसौर में अब अच्छी बारिश के लिए तरह-तरह के जतन किए जाने लगे है। पूजा-पाठ, प्रार्थना के बाद अब मुक्तिधाम में काल भैरव का पूजन कर ग्राम प्रधान को गधे पर बैठाकर यात्रा निकाली गई। मान्यता है कि ऐसा करने से अच्छी बारिश होगी। कृषि प्रधान देश में अच्छी खेती के लिए बारिश ही एक मात्र सहारा है, लेकिन मंदसौर में अभी तक सामान्य बारिश भी नहीं हो पाई है, जिसके कारण किसान परेशान हैं। फसलें खराब होने की स्थिति में आ गई हैं। जिसके कारण अब तरह- तरह के जतन अच्छी बारिश की कामना को लेकर किए जाने लगे हैं।
विज्ञापन




मंदसौर के चन्द्रपुरा क्षेत्र के ग्रामीणों ने अच्छी बारिश की कामना को लेकर एक अनोखा टोटका किया, जिसमें मुक्तिधाम में काल भैरव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कि गई और इसके बाद गधे पर ग्राम प्रधान को बैठाकर यात्रा निकाली गई। मान्यता है कि गांव के मुखिया को गधे पर बैठाकर घुमाया जाता है तो अच्छी बारिश होती है। इसी मान्यता के चलते क्षेत्रीय पार्षद शैलेन्द्र गिर गोस्वामी को मुक्तिधाम पर पूजन- अर्चन के बाद गधे पर बैठाकर घुमाया गया। इस संबंध में क्षेत्रीय पार्षद शैलेन्द्र गिर गोस्वामी ने कहा कि बारिश नहीं होने के कारण हर व्यक्ति परेशान है। बारिश की कामना को लेकर कई परम्परा है, प्रार्थनाएं की जाती हैं, इसमें मुक्तिधाम पर स्थापित काल भैरव का पूजन किया जाना भी शामिल है। इसी के चलते मुक्तिधाम में हल में गधों को जोतकर खड़े नमक व काले उड़द डालकर हकाई करवाई गई और गधे पर बैठाकर यात्रा निकाली गई और कामना की गई की क्षेत्र में अच्छी बारिश हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें