फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदसौर पुलिस की कार्रवाई: 20 किलो ब्राउन शुगर के साथ 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

Sun, 31 May 2026 03:50 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया। नई आबादी थाना पुलिस ने 20 किलो ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो कार और सात मोबाइल जब्त किए गए हैं, जबकि एक आरोपी फरार है।

विज्ञापन
ब्राउन शुगर बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस मुख्यालय द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में नई आबादी थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20 किलोग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं सीएसपी जितेंद्र सिंह भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नई आबादी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

31 मई 2026 को नई आबादी पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक अंतर्राज्यीय गिरोह मंदसौर के रास्ते बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप ले जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने रणनीतिक घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों को रोका। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद की गई। इस मामले में थाना नई आबादी में अपराध क्रमांक 89/26 के तहत धारा 8, 21 और 29 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: नर्मदा-क्षिप्रा लिंक योजना की पाइपलाइन फूटी, हाईटेंशन लाइन के नीचे मचा हड़कंप; हाईवे पर वाहनों की लगी कतार

पुलिस ने तस्करी और पायलटिंग में इस्तेमाल की जा रही एक सुजुकी एस-क्रॉस और एक हुंडई क्रेटा कार जब्त की है, जिनकी कुल कीमत लगभग 33 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपियों से सात मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 2.5 लाख रुपये है। मोबाइल फोन का साइबर सेल द्वारा तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय होकर मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। गिरोह के अन्य सदस्यों, सप्लायर नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन की विस्तृत जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. हेमंत पिता पूनमचंद वर्मा (50), निवासी सृष्टि परिसर, भंवरकुआं रोड, इंदौर
  2. मोना पति स्व. रमेश सेन (48), निवासी नंदा नगर, पाटनीपुरा, इंदौर
  3. राहुल पिता लक्ष्मणलाल मीणा (36), निवासी मालीखेड़ा, प्रतापगढ़, राजस्थान
  4. सुभाष उर्फ पिंटू पिता भंवरलाल नाहर (46), निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, प्रतापगढ़, राजस्थान
  5. जितेंद्र उर्फ कारू पिता मांगीलाल मीणा (35), निवासी मालीखेड़ा, प्रतापगढ़, राजस्थान

फरार आरोपी

अजीज उर्फ एजाज, निवासी प्रतापगढ़ (राजस्थान), जिसकी तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर, उप निरीक्षक विनय बुंदेला, प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी, आरक्षक मनीष बघेल, आरक्षक मुजफ्फरुद्दीन, साइबर सेल मंदसौर एवं नई आबादी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें